बाघमारा: बीसीसीएल ने सामुदायिक भवन को किया ध्वस्त

ग्रामीणो ने किया विरोध तो सीआईएसएफ ने कर दिया लाठीचार्ज

बीसीसीएल की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश

बाघमारा (धनबाद) : केंदुआडीह में स्थित सामुदायिक भवन को बीसीसीएल ने भारी विरोध के बावजूद धवस्त कर दिया. बताया जाता है कि जब ग्रामीण सामुदायिक भवन के तोड़ने का विरोध कर रहे थे तब सीआईएसएफ ने लाठीचार्ज कर दिया. जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है. बीसीसीएल की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है. मामला बाघमारा के बरोरा क्षेत्र संख्या 1 के अंतर्गत संचालित शताब्दी परियोजना के समीप मंडल केंदुआडीह की है.

bccl 1 22Scope News

सामुदायिक भवन: लोगों के विरोध का करना पड़ा सामना

कहा जा रहा है कि जब बीसीसीएल मंडल केंदुआडीह में स्थित सामुदायिक भवन को ध्वस्त करने पहुंचे तब बीसीसीएल अधिकारियों व सीआईएसएफ की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. बीसीसीएल के अधिकारी सीआईएसएफ टीम के साथ डोजर लेकर मौके पर पहुंचे. डोजर देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये.स्थानीय लोगों ने सामुदायिक भवन तोड़ने से रोका.

अफरा तफरी का बन गया माहौल

जिसके बाद स्थानीय महिला और पुरुषों के साथ सीआईएसएफ टीम के साथ नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई. स्थानीय ग्रामीण, सीआईएसएफ से उलझ गये. जिसके बाद सीआईएसएफ जवानों के द्वारा लाठीचार्ज किया गया. थोड़ी देर के लिए क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया.

bccl1 1 22Scope News

सामुदायिक भवन: मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को कराया शांत

मामले की सूचना बरोरा थाना की पुलिस को दी गईं. थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया. पुलिस के द्वारा लोगों को शांत कराए जाने के बाद सामुदायिक भवन को ध्वस्त करा दिया गया है. बीसीसीएल की इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है.

रिपोर्ट: सूरजदेव मांझी

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...