चुनाव प्रचार में मंच से गिरे बाहुबली अनंत सिंह, मची भगदड़

चुनाव प्रचार में मंच से गिरे बाहुबली अनंत सिंह, मची भगदड़

मोकामा : मोकामा विधानसभा चुनाव में दो बाहुबलियों अनंत कुमार सिंह और सूरजभान सिंह के बीच भीषण सियासी संग्राम छिड़ गया है। मंच से लगे जिंदाबाद के नारे तो अनंत सिह धड़ाम से गिरे।

Goal 7 22Scope News

मोकामा के पूर्वी इलाके में अनंत सिंह का तूफानी संपर्क अभियान चल रहा था

बताया जा रहा है कि मोकामा के पूर्वी इलाके में अनंत सिंह का तूफानी संपर्क अभियान चल रहा था। पूर्व विधायक जब रामपुर-डूमरा गांव पहुंचे तो समर्थकों ने पूर्व विधायक से जनता को संबोधित करने का अनुरोध किया। मौसम चुनावी माहौल का है तो उम्मीदवार भाषण देने का कोई अवसर कैसे नकार सकता है।

an3 22Scope News

भाषण और नारेबाजी के बीच गिरे विधायक, मची भगदड़

अनंत सिंह भी मंच पर विराजमान हो गए और उनके एक समर्थक माइक थाम भाषण देने लगे। उनके भाषण और अनंत सिंह जिंदाबाद के नारेबाजी के दौरान ही मंच टूट गया और बाहुबली नेता धड़ाम नीचे गिर पड़े। मंच के टूटते ही समर्थकों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में अनंत सिंह सुरक्षित है।

ये भी पढ़े :  CM नीतीश का X पर पोस्ट, लिखा- ‘2005 से पहले मुस्लिम समुदाय के लिए कोई काम नहीं होता था’

विकास कुमार की रिपोर्ट

गुमला सिंचाई विभाग में ऐसा क्या हुआ कि अकाउंटेंट और संवेदक...

Gumla Irrigation Department News: गुमला जिले के लघु सिंचाई विभाग (सिसई क्षेत्र) में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।...

Jamshedpur Crime News: DD Bar के बाहर युवक की मौत के...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में DD Bar के बाहर मारपीट और 'चापड़' (भारी धारदार हथियार) से हमले की घटना ने...

Hazaribagh Doda Seizure News: हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, 697 किलो अवैध...

Hazaribagh Doda Seizure News: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने हजारीबाग जिले के बरही पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित...