Advertisment

बजरंग पूनिया ब्रॉन्ज के लिए आज लगाएंगे दांव

टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए बजरंग पूनिया मेडल की उम्मीद बनी हुई हैं। गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो चुके बजरंग के पास अभी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है। बजरंग पूनिया को शुक्रवार को फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम इवेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

भारत के बजरंग पूनिया कुश्ती के 65 किलोग्राम इवेंट में मेडल के सबसे बड़े दावेदार थे. लेकिन शुक्रवार को अजरबैजान के हाजी अलीव ने बजरंग पूनिया को 12-5 से हरा दिया और उनकी गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदों को खत्म कर दिया।

चूंकि हाजी अलीव फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए हैं, इसलिए बजरंग पूनिया को ब्रॉन्ज मेडल के लिए लड़ने का मौका मिल रहा है। शनिवार को बजरंग पूनिया एक बार फिर से मैट पर उतरेंगे। ब्रॉन्ज मेडल के लिए बजरंग पूनिया को रूस के रेसलर गदझिमुराद राशिदोव की चुनौती का सामना करना होगा।

बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को हालांकि अपने अभियान का आगाज शानदार तरीके से किया था। बजरंग पूनिया ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किर्गिस्तान के इरनाजार अकमातालेव को मात दी थी। इस मुकाबले का स्कोर 3-3 रहा था। लेकिन बजरंग पूनिया ने मैच में बड़ा प्वाइंट स्कोर किया था इसलिए मैच में उन्हें विजेता घोषित किया गया।

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...