Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज से बालू खनन पर रोक

रांची: आज से बालू खनन पर रोक – झारखंड में शनिवार से बालू खनन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक लग जाएगी। 15 अक्टूबर तक किसी भी नदी से बालू का खनन नहीं होगा।

आज से बालू खनन पर रोक

आज से बालू खनन पर रोक

इससे पहले ही माफिया ने बालू की कीमत बढ़ा दी है। रांची में प्रति हाइवा करीब 800 सीएफटी बालू की कीमत 36 हजार रुपए हो गई है। एक सप्ताह पहले यह 25 से 26 हजार रुपए में मिल रहा था। इससे घर बनाना महंगा हो गया है। (जेएसएमडीसी) ने कहा है कि मानसून में खनन बंद रहने के बावजूद बालू की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।

कॉरपोरेशन के पास करीब 50 लाख सीएफटी बालू का स्टॉक है। इसके अलावा विभिन्न घाटों पर स्टॉकिस्ट के पास भी 50 लाख सीएफटी का स्टॉक है। कॉन्ट्रेक्टर, बिल्डर और आम लोगों को सहज और सस्ते दर पर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से बालू उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनलाइन बुकिंग में 7.87 रु. प्रति सीएफटी की दर से बालू मिलेगा।

आज से बालू खनन पर रोक

यार्ड से ले जाने की व्यवस्था खरीदार को करनी होगी। पिछले साल भी जेएसएमडीसी ने बालू की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी थी। लेकिन आम लोगों की बजाय माफिया और दलालों ने अलग-अलग आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देकर बालू उठाया और ऊंची कीमत पर बेचा।

Commercial Advertisment

Nitish Setu Name Controversy: कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर छिड़ी...

Nitish Setu Name Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम बदलकर 'नीतीश सेतु' किए जाने पर बिहार की राजनीति में विवाद शुरू...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting: छठ पर पटना पहुंचीं प्रियंका...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting, पटना: बॉलीवुड और टेलीविजन अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी छठ महापर्व के अवसर पर पटना पहुंचीं। यहां उन्होंने जनशक्ति...

Patna Chhath Ghat Inspection: छठ को लेकर पटना के घाटों पर...

Patna Chhath Ghat Inspection: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। खरना...