बानादाग साइडिंग पर हादसा, SISF जवान की गोली लगने से मौत

हजारीबाग: कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग साइडिंग में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में SISF जवान मिथलेश यादव की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक जवान झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 5 बजे यूनिट-7 SISF कैंप में हुई। SISF के Dy SP साजिद ने पुष्टि की है कि हादसे के समय मिथलेश यादव ड्यूटी पर थे और अचानक फिसलकर गिरने के दौरान उनकी राइफल से गोली चल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बानादाग साइडिंग पर हादसा :

मृतक के बड़े भाई अमरेश कुमार यादव, जो खुद भी SISF में हैं और वर्तमान में बड़कागांव में पदस्थापित हैं, ने बताया कि पहले उन्हें यह सूचना मिली कि बारिश के कारण फिसलने से मिथलेश गिर गए थे और उसी दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

वहीं कैंप के कमांडेंट और मृतक के भाई ने यह स्पष्ट किया कि यह एक हादसा था, और गोली गलती से चल गई। फिलहाल कटकमदाग पुलिस और SISF अधिकारियों की टीम मामले की जांच में जुटी है।

 

शांशक शेखर हजारीबाग की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...