बौद्ध भिक्षु बनकर बोधगया में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, गिरफ्तार

बोधगया : बोधगया में एक बांग्लादेशी नागरिक को बौद्ध भिक्षु के भेष में रहने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि आधार कार्ड फर्जी है और आरोपी अपना असली पहचान छुपा रहा है। बाद में पुलिस ने गहनता से पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उसका वास्तविक नाम पवन कांति बरुआ (62 साल) है और वह बांग्लादेश का मूल निवासी है।

Goal 4 22Scope News

बिना वीजा पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था

आपको बता दें कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बिना वीजा पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। अरुणाचल प्रदेश जाकर फर्जी दस्तावेज बनवाया फिर बोधगया स्लीपिंग बुद्ध टेंपल में पिछले 15 दिनों से रह रहा था ताकि कोई उसे पहचान ना सके। वहीं बोधगया थाना में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं सुरक्षा एजेंसी भी मामले की विस्तृत जांच में जुट हुई है।

यह भी देखें :

बोधगया से बांग्लादेशी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बोधगया में एक बांग्लादेशी नागरिक को बौद्ध भिक्षु के भेष में रहने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं बोधगया थाना में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं सुरक्षा एजेंसी भी मामले की विस्तृत जांच में जुट हुई है। इसकी जानकारी सीटी एसपी ने दी।

Gaya Bodh 1 22Scope News
बोधगया से बांग्लादेशी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़े : गया के छात्र आयुष कुमार ने 99 फीसदी स्कोर कर बना जिला टॉपर…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...