बांग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासियों के हक और अधिकार का कर रहे हैं हनन : लोबिन

दुमका: बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने शनिवार को कहा कि पाकुड़ ही – नहीं, पूरा संताल परगना बांग्लादेशी – घुसपैठिये आदिवासियों के हक और – अधिकार का हनन कर रहे हैं। सरकार के पास एक्ट है, लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा है।

आरोप लगाया कि राज्य सरकार बांग्लादेशी – घुसपैठ को वोट बैंक बनाकर अपने तरीके से उपयोग में ला रही है। वे दुमका में छात्र समन्वय समिति की – ओर से निकाली गयी जनाक्रोश रैली – को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।

यदि सरकार जमीन पर जाकर देखे तो सारा सच सामने आ जाएगा। पता चल जाएगा कि कैसे आदिवासियों को जमीन हड़पी जा रही है। यह रैली पिछले दिनों पाकुड़ में छात्रों की पिटाई और गायबथान में जमीन हड़पने के लिए आदिवासियों की पिटाई के विरोध में छात्र नेता श्यामदेव हेम्ब्रम के नेतृत्व में एसपी कालेज से निकाली गई थी। रैली में छात्र हाथों में तीर-धनुष, लाठी- डंडा एवं अन्य पांरपरिक हथियार लेकर चले रहे थे।

शहर भ्रमण के बाद महारैली आयुक्त कार्यालय पहुंची, लेकिन कार्यालय बंद होने पर उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम का आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा। रैली में हेमंत सोरेन व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...