हथियार के साथ चले थे बैंक लूटने, किस्मत ने दे दिया धोखा फिर…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण की पुलिस ने शुक्रवार को लूट की घटना को अंजाम देने से पहले ही तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में जुटी हुई है। मामला पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा बहास रोड का है जहां पुलिस ने छापेमारी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए सदर एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश सुगौली में ओवरब्रिज के समीप एयरटेल पेमेंट्स बैंक में लूटपाट करने के इरादे से हथियार के साथ इकठ्ठा होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें – स्कूल में शिक्षक करते हैं छात्राओं के साथ ‘बैड टच’, बच्ची की मां पहुंची स्कूल फिर तो…

सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी की जहां से पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो लोडेड देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पिपराकोठी थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी पंकज कुमार, अभय कुमार और कोटवा थाना क्षेत्र के कझिया निवासी प्रकाश के रूप में की गई है। फ़िलहाल पुलिस सभी बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मुजफ्फरपुर पहुंचे राज्यपाल, स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि, कहा…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार के 551 आदर्श विद्यालयों में क्या बदल रहा है? आधुनिक...

पटना: बिहार के मॉडल स्कूलों में अब विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ खेलकूद, कला, तकनीक और रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के...

सोनपुर में 1,000 करोड़ से बदलेगी बाबा हरिहरनाथ मंदिर की तस्वीर,...

पटना: बिहार के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले-2026 का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सोनपुर...

नालंदा में बनी फिल्म ‘कबीर सर का आखिरी लेसन’ IFFI के...

गोवा: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में बिहार की फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की पहल तेज होती नजर आ रही है। महोत्सव...