Banka: उत्पाद विभाग की टीम ने बम बनाने वाली सामग्री के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार

Banka. उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान अपराध की योजना बना रहे एक अपराधी को बम बनाने वाली सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं दो अपराधी मौके से भागने में सफल रहा है। टीम ने दौरान एक पल्सर बाइक आधा किलो ऑरेंज कलर का विस्फोट व बम बनाने वाले सामग्री को बरामद किया गया है। रविवार की देर शाम कटोरिया थाना परिसर में थाना अध्यक्ष महेश्वर राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का उद्भेदन किया।

Banka में उत्पाद विभाग की कार्रवाई

थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर बांका उत्पाद विभाग की टीम ने कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरसार जंगल के पास शराब बरामद को लेकर छापेमारी के दौरान वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान झारखंड की ओर से एक बाइक पर तीन युवक का तेज रफ्तार में आ रहा था, जिसे उत्पाद विभाग की टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार तेज रफ्तार में भागने लगा। इसके बाद काफी संख्या में पुलिस को देखकर एक युवक ने एक कुएं के पास बाइक रोककर एक झोले में भरी हुई सामग्री फेक कर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने दौड़कर एक युवक को पकड़ लिया। साथ ही झोले से बम बनाने वाली सामग्री बरामद की गयी। इस दौरान दो अन्य लोग भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम बांका थाना क्षेत्र के मनोज दास बताया है। मौके से फरार आने दो अपराधियों का भी नाम पूछताछ के दौरान बताया गया है। फरार अपराधी का नाम तूफानी दास एवं चंद्रमुंडी मंदिर थाना क्षेत्र के रामचूर गांव निवासी राजू पासवान है।

अन्य अपराधियों की तलाश

कटोरिया थाना अध्यक्ष महेश्वर राय ने बताया कि बम बनाने वाले सामग्री के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। मौके से फरार अन्य दो अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ ही बताया कि गिरफ्तार एवं फरार अपराधी के विरुद्ध डकैती मामले में नामजद केस दर्ज था। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...