BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग का होगा विशेषज्ञ इलाज, BCCL अस्पताल में शुरू होगी बड़ी सुविधा

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। बीसीसीएल प्रबंधन ने अस्पताल में कार्डियोलॉजी और ऑन्कोलॉजी विभाग विकसित करने के लिए दो अलग-अलग सात सदस्यीय मल्टीडिसिप्लिनरी कमेटियों का गठन किया है। दोनों कमेटियां देश के प्रमुख अस्पतालों का अध्ययन दौरा कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, आधुनिक उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक आधारभूत संरचना की जानकारी जुटाएंगी। इस अध्ययन के आधार पर केंद्रीय अस्पताल के अपग्रेडेशन की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

दिसंबर तक सुविधा शुरू करने का लक्ष्य

बीसीसीएल की योजना केंद्रीय अस्पताल में कार्डियोलॉजी और ऑन्कोलॉजी की विशेषज्ञ सेवाएं शुरू करने की है। लक्ष्य रखा गया है कि एक नवंबर कोल इंडिया स्थापना दिवस समारोह और दिसंबर तक हर हाल में दोनों विभागों की सुविधा शुरू करने की दिशा में काम पूरा किया जाए। नई सुविधाएं शुरू होने के बाद गंभीर हृदय रोग और कैंसर से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ इलाज के लिए धनबाद से बाहर जाने की जरूरत कम हो सकती है। वर्तमान में गंभीर मामलों में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता, जमशेदपुर, दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है।

कोलकाता में कार्डियोलॉजी सुविधा का अध्ययन

कार्डियोलॉजी विभाग के लिए गठित सात सदस्यीय कमेटी 3 से 4 सितंबर तक कोलकाता स्थित बीएम बिड़ला अस्पताल का अध्ययन दौरा कर रही है। टीम केंद्रीय अस्पताल में हृदय रोग उपचार की सुविधा विकसित करने के लिए जरूरी संसाधनों और व्यवस्थाओं का अध्ययन करेगी। कमेटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी से संबंधित जांच और उपचार की व्यवस्था, आधुनिक उपकरण, विशेषज्ञ चिकित्सक, आईसीयू, तकनीकी सुविधाओं और अन्य जरूरी आधारभूत संरचना की जानकारी लेगी। इस टीम में डॉ. एनके पांडेय, डॉ. अनीश गांधी, डॉ. विनीता वर्मा, डॉ. अखिल वाजपेयी, हिमांशु नागल (सिविल), बिश्वनाथ साहा (फाइनेंस) और आनंद प्रकाश (एचआर) शामिल हैं।

जमशेदपुर जाएगी ऑन्कोलॉजी टीम

केंद्रीय अस्पताल में कैंसर उपचार की विशेषज्ञ सुविधा विकसित करने के लिए दूसरी सात सदस्यीय कमेटी 11 और 12 सितंबर 2026 को मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल, जमशेदपुर का दौरा करेगी। टीम वहां कैंसर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीक, जांच सुविधाओं, चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ सेवाओं का अध्ययन करेगी। इसका उद्देश्य केंद्रीय अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाना है। इस कमेटी में डॉ. एनके पांडेय, डॉ. अनीश गांधी, डॉ. विनीता वर्मा, डॉ. रणविजय प्रताप, हिमांशु नागल (सिविल), बिश्वनाथ साहा (फाइनेंस) और आनंद प्रकाश (एचआर) शामिल हैं।

10 दिनों में सौंपनी होगी अध्ययन रिपोर्ट

मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी की ओर से 28 अगस्त को जारी पत्र के तहत दोनों कमेटियों का गठन किया गया है। संबंधित अस्पतालों के अध्ययन दौरे के बाद दोनों कमेटियों को 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। रिपोर्ट में केंद्रीय अस्पताल के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने, नई चिकित्सा सुविधाएं विकसित करने, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, तकनीकी व्यवस्था और विशेषज्ञ चिकित्सकों की जरूरत से संबंधित बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। वित्तीय पहलुओं का भी अध्ययन किया जाएगा।

हजारों परिवारों को मिल सकता है सीधा लाभ

केंद्रीय अस्पताल में कार्डियोलॉजी और ऑन्कोलॉजी सुविधा शुरू होने का लाभ बीसीसीएल से जुड़े बड़ी संख्या में परिवारों को मिलने की उम्मीद है। बीसीसीएल में कार्यरत करीब 30 हजार कोयला श्रमिकों और करीब 20 हजार सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारियों से जुड़े दो लाख से अधिक कोयला श्रमिक परिवारों को इसका लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा ठेका श्रमिकों के परिवारों तथा सिंफर, सीएमपीएफ, आईआईटी आईएसएम, डीजीएमएस सहित धनबाद के प्रमुख संस्थानों के कर्मियों और उनके परिवारों के लिए भी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा महत्वपूर्ण हो सकती है। स्थानीय आम लोगों के लिए भी केंद्रीय अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार उपयोगी साबित हो सकता है। दोनों कमेटियों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार होगी और इसके बाद कार्डियोलॉजी तथा ऑन्कोलॉजी सेवाओं को शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...