अक्षय कुमार की फिल्म “मिशन रानीगंज” में उपाध्याय के किरदार में नजर आएंगे बीसीसीएल कर्मी संजय भारद्वाज

बाघमाराः जिले के बीसीसीएल पीबी एरिया भू सम्पदा विभाग में काम करने वाले बीसीसीएल कर्मी संजय भारद्वाज बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आएंगे। मिशन रानीगंज में बीसीसीएल कर्मी कांट्रेक्टर (ठिकेदार) के किरदार में नजर आएंगे। 06 अक्टूबर मिशन रानीगंज रिलीज होने वाली है।

अक्षय कुमार की फिल्म “मिशन रानीगंज” माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन से प्रेरित है। गिल ने 1989 में रानीगंज कोलफील्ड्स में 64 लोगों को बचाने का काम किया था। फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह का किरदार करते नजर आएंगे। फ़िल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा नजर आएंगे।

बीसीसीएल कर्मी संजय भारद्वाज बॉलीवुड फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आएंगे

बॉलीवुड में मौका मिलना किसी चुनौती से कम नहीं। जहां लोग जिंदगी गुजार देते है। मुम्बई में रह कर वहीं बीसीसीएल के पीबी एरिया के भू सम्पदा विभाग में कार्यरत संजय भारद्वाज ने अपने हुनर और काबिलियत के बदौलत धनबाद में रह कर बॉलीवुड के जाने माने सितारों के साथ काम कर चुके हैं। संजय पिछले 35 सालों से थिएटर स्टेज शो करते आ रहे हैं।

जिसमें भारत के लगभग 15 से अधिक राज्यों में दिल्ली, आगरा, भागलपुर, मुंगेर, बरियारपुर, दानापुर, पटना, आरा, मणिपुर, जगदलपुर, डेहरी, मुगलसराय, वाराणसी, आज़मगढ़, धामपुर, डालमिया नगर, देहरादून, कोलकाता, छत्तीसगढ़, रांची, जमशेदपुर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, गनगनियां, आसनसोल, कुल्टी, जमुड़िया जा कर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके है। वे लगभग 250 से ज्यादा थिएटर और 5 हजार से ज्यादा न नुक्कड़ नाटक कर चुके है।

वहीं बीसीसीएल कर्मी संजय भारद्वाज के मिशन रानीगंज में अभिनय करने से उनका पूरा परिवार, आरोही नाट्य मंडली कलाकार और बीसीसीएल के अधिकारी काफी खुश है। संजय भारद्वाज ने बताया कि फ़िल्म के लेखक ने उन्हें फोन किया था। जिसके बाद आसनसोल में मिलने गए थे। लेखक ने कहा कि माइनिंग से सम्बंधित शब्दों को जानना है। जानकारी देने के बाद वापस आ गए। लेकिन एक दिन आचनक लेखक ने फोन कर लंदन जाने को कहा। उन्हें कहा गया कि फ़िल्म में कांट्रेक्टर (ठिकेदार) किरदार निभाना है। मुख्यता फ़िल्म में उनका किरदार नेगेटिव है।

रिपोर्ट- सूरजदेव मांझी 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...