धनबादः जिले के पुलिस लाईन के पास स्थित कोयला खान भविष्य निधि कार्यालय के समक्ष बीसीसीएल के रिटायर्ड कर्मचारियों ने धरना दिया. धरने में मौजुद बीसीसीएल के रिटायर्ड कर्मचारियों ने बताया कि जब पूरे देश में सभी पेंशनर्स के पेंशन बढ़ रहे हैं, तो कोल इंडिया के कर्मचारियों का पेंशन को भी बढ़ाना चाहिए.
कोल इंडिया के वरिष्ठ नागरिक संघ के संयोजक विंदेश्वरी प्रसाद ने कहा कि हम कोयला के मजदूर 1989 से ही सीएमपीएफ के रूप में 2 प्रतिशत योगदान देते आ रहे हैं और कंपनी 1995 से एडिशनल इंक्रीमेंट का भुगतान कर रही है. उन्होंने कहा कि 1998 में समय-समय पर पेंशन रिवीजन का एक प्रावधान है, जो अब तक नहीं किया गया है.







