20 हजार घूस लेते BDO अपने ड्राईवर के साथ गिरफ्तार, सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए…

20 हजार घूस लेते BDO अपने ड्राईवर के साथ गिरफ्तार, सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए...

Google पर 22Scope चुनें

वैशाली: एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करते हैं तो दूसरी तरफ बिहार के अधिकारी हैं कि मानने का नाम नहीं ले रहे। एक बार फिर बिहार की निगरानी इकाई की टीम ने एक भ्रष्ट महिला अधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वैशाली के लालगंज की BDO नीलम कुमारी को उनके ड्राईवर के साथ निगरानी की टीम ने 20 हजार रूपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद महिला BDO से निगरानी की टीम पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बीडीओ पर सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 20 हजार रूपये की मांग की थी। इसके बाद व्यक्ति ने मामले की सूचना निगरानी विभाग की टीम को दी।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – बख्तियारपुर पहुंचे CM नीतीश, गंगा नदी की मृतपाय धार को पुनर्जीवित करने के लिए तेजी से काम करने का दिया निर्देश…

सोमवार को निगरानी की टीम सादे लिवास में लालगंज प्रखंड कार्यालय पहुंची जहां BDO को उनके ड्राईवर के साथ 20 हजार रूपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम गिरफ्तार भ्रष्ट BDO को लेकर पटना चली आई जहां पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि बीडीओ का ड्राईवर अवैध कमाई में सहयोग करता था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    12 जून को होगी महागठबंधन की चौथी बैठक, CM फेस पर बन सकती है बात…

वैशाली से देवेश कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...