BDO ने जिस अस्पताल का किया निरीक्षण वापस उसी में पहुंचे इलाज करवाने, निरीक्षण के कुछ देर बाद…

नौबतपुर: राजधानी पटना से सटे पालीगंज के बीडीओ ने कुछ देर पहले जिस अस्पताल का निरीक्षण किया उसी में उन्हें खुद इलाज के लिए जाना पड़ा। दरअसल पाली के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार नगर बाजार स्थित पीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण कर लौटने के बाद अचानक उनकी तबियत ख़राब हो गई। प्रखंड कर्मियों ने उन्हें आनन फानन में पीएचसी में इलाज के लिए पहुंचाया जहां से प्राथमिक इलाज के लिए डॉक्टरों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया।

पीएचसी प्रभारी डॉ विपीन कुमार और बीडीओ का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ लालबाबू ने बताया कि बीडीओ को हार्ट अटैक आया था। मिली जानकारी के अनुसार बीडीओ सुबह करीब 9 बजे अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उस दौरान अस्पताल से 9 कर्मी गायब मिले। उन्होंने गायब कर्मियों के विरुद्ध करवाई की अनुशंसा कर अपने कार्यालय लौट आए। इसके बाद उन्हें विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के तहत कार्यक्रम का उद्घाटन करने जाना था, तभी उनकी तबियत बिगड़ गई।

उनका तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए वापस उसी अस्पताल पहुँचाया गया जहां से डॉक्टर ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ अमनप्रीत सिंह भी पीएचसी पहुंचे, डॉक्टरों से बीडीओ की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- पटना में Crime Control को लेकर एसएसपी ने की सिटी और ग्रामीण एसपी के साथ की बैठक

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

BDO BDO BDO BDO

BDO

Highlights

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...