Late Night प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, लोगों ने पकड़ करवा दी शादी

औरंगाबाद: नवरात्रि के दौरान औरंगाबाद में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े की जबरन मंदिर में शादी करवा दी। मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। नवरात्रि के दौरान यह शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के परसी गांव की जहां अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को घर के लोगों ने पकड़ लिया। हंगामा सुन गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूछताछ में पता चला कि वे दोनों कई वर्षों से एक दूसरे से प्रेम करते हैं और अक्सर मिला करते हैं। फिर क्या था ग्रामीणों ने दोनों की शादी एक मंदिर में करवा दी।

प्रेमी जोड़े से पूछताछ में पता चला कि युवक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग में है और वे अक्सर बाजार में मिला करते हैं। इतना ही नहीं प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आता था लेकिन हर बार वह मिल कर चला जाता था और इस बार पकड़ा गया। प्रेमी ने अपनी पहचान बारुण थाना क्षेत्र के टेंगरा का रहने वाला है जबकि प्रेमिका फेसर थाना क्षेत्र के परसी की है। असमय शादी के बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका काफी खुश दिखाई दिए और साथ जीने मरने की कसमें भी खाई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  कल Jehanabad में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे जदयू महासचिव मनीष वर्मा, कार्यकर्ता समागम में…

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Late Night Late Night Late Night

Late Night

Jharkhand Chamber Election: टीम पी-21 ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाये सवाल,...

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर चुनाव को लेकर टीम पी-21 ने शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मूल और डिजिटल...

Gaya Pitru Paksha: पिंडदान के लिए लॉन्च हुआ पोर्टल, घर बैठे...

 पितृपक्ष में गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च किया है। ऑनलाइन पंजीकरण समेत कई सुविधाएं...

Jharkhand Cabinet: श्वेता शर्मा को मिल सकती है मंत्री पद की...

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा के हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा तेज है। 26 सितंबर के बाद...