चुनाव से पहले PM Modi ने UP की जनता को दिया बड़ा तोहफा, 75 हजार लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चुनाव से पहले यूपी को जनता को बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी ने 75 हजार लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से आवास सौंपे. प्रधानमंत्री मोदी ने राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम की ाुरुआत की. कार्यक्रम में उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

लखनऊ में न्यू अर्बन इंडिया थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कॉन्क्लेव-सह-एक्सपो में लगाई गई आधुनिक आवासीय तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. यह कार्यक्रम केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है.

75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के 75000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से आवास सौंपे. इसके बाद प्रधानमंत्री ने स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत आगरा, अलीगढ़, बरेली, झांसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद व अयोध्या में इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेन्ट सिस्टम और नगरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर व अमृत मिशन के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न शहरों में उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा निर्मित पेयजल एवं सीवरेज की कुल 4,737 करोड़ रुपये की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

पीएम मोदी ने लाभार्थियों से किया संवाद

मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान चयनित 75 हजार लाभार्थियों को चाबी वितरण कर उनसे संवाद भी किया. इसके अलावा, मोदी लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और वाराणसी के लिए 75 स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी भी दिखाई.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Giridih Cycling Rally 2026: बिरसा मुंडा के आदर्शों को याद कर...

Giridih Cycling Rally 2026: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर...

Rajgir Shakti Samvad 2026: राजगीर में 20 राज्यों की महिला आयोगों...

Rajgir Shakti Samvad 2026: महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिकायतों के प्रभावी निवारण और महिला आयोगों की संस्थागत क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य...

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...