पीएम मोदी का लाभार्थियों के साथ संवाद

गुजरात के भरूच में लाभार्थियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : पीएम मोदी का लाभार्थियों के साथ संवाद- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गुरुवार को गुजरात के भरूच इलाके में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से

उत्कर्ष पहल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

इस कार्यक्रम में चार सरकारी योजनाओं को शत प्रतिशन लाभार्थियों तक

पहुंचाने को रेखांकित किया जाएगा. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है. दरअसल उत्कर्ष पहल के तहत विधवाओं, बुजुर्गों और निराश्रित लोगों को आर्थिक सहायता देने वाली 4 सरकारी योजनाओं के तहत करीब 13 हजार लाभार्थियों को चिन्हित किया गया था.

ये है वो चार योजनाएं

विधवाओं के लिए गंगा स्वरूपा वित्तीय सहायता योजना
इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना
वृद्ध एवं निराश्रित लोगों के लिए पेंशन योजना
राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना

भरूच में उत्कर्ष समारोह

बात करने पर एक अधिकारी ने बताया कि इस उपलब्धि पर हमने 12 मई को भरूच में उत्कर्ष समारोह आयोजित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस से सभा को संबोधित करेंगे. जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को दिये अपने संबोधन में अधिकारियों से अपील की थी कि अनेक सरकारी योजनाओं में शत प्रतिशत कवरेज के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए और प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर हमने चार योजनाएं चुनीं और जनवरी में सभी पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उत्कर्ष पहल शुरू की. 3 महीने में हमने इन चारों योजनाओं के कवरेज को शत प्रतिशत पहुंचा दिया और जिले में एक भी विधवा, निराश्रित या वृद्ध जन अछूता नहीं रहा है.

वैश्विक कोविड शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे पीएम

तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई यानी आज दूसरी डिजिटल वैश्विक कोविड शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को दी. ये बैठक शाम 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 7 बजकर 45 मिनट तक होगी. मंत्रालय के बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर हिस्सा लेंगे. इस बैठक में कोविड महामारी की चुनौतियों से निपटने के नये कदमों और मजबूत वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचा तैयार करने के बारे में चर्चा होगी. बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री इस शिखर बैठक के उद्घाटन सत्र में ‘महामारी के तनाव की रोकथाम एवं तैयारियों को प्राथमिकता’ विषय पर संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली वैश्विक कोविड शिखर बैठक में 22 मई 2021 को हिस्सा लिया था जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने की थी.

इस पड़ोसी देश के बॉर्डर को प्रशासन ने किया सील

Saffrn

Trending News

सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 10 बेजुबान मवेशियों को तस्करों...

दानापुर : राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां स्थानीय लोगों की सतर्कता और...

JDU, RJD के बाद अब ‘कमल’ खिलाने BJP पहुंचीं रितु जायसवाल,...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कमल खिलाने के लिए रितु जायसवाल...

गंगा दशहरा आज, पटना के गंगा घाटों में उमड़ा आस्था का...

पटना सिटी : पटना जिले में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पटना...

हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर युवक की हत्या, मक्का खेत में मिला...

मोतिहारी : मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर धनखरैया पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे मक्का के खेत से एक...

बेलदौर में STF की कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एसटीएफ की टीम ने 50 हजार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img