NDA की बैठक से पहले चिराग ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘वर्चस्व की लड़ाई…’

पटना : केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रामविलास) चिराग पासवान (Chirag Paswan) पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के दौरे को लेकर उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर गठबंधन का हर नेता का दौरा है, हर नेता आएंगे और गठबंधन के बीच बातचीत करेंगे। रणनीति बनाई जाएगी कि किस तरह से विधानसभा चुनाव जीता जाए। चिराग पासवान ने कहा कि एक ऐतिहासिक जीत की ओर हमलोग अग्रसर हो रहे हैं।

जिन लोगों ने जनता के पैसे को लूटा है उन पर कार्रवाई होनी चाहिए – चिराग

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने चाचा व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के द्वारा बिहार में दलितों की महान रैली किए जाने के सवाल पर कहा कि यह समय-समय पर यह होना चाहिए। चारा घोटाला में 950 करोड़ घपला मामले में रुपए वापसी को लेकर अदालत मामले में उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर जिन लोगों ने जनता के पैसे को लूटा है और जिन लोगों ने संपत्ति बनाई है, उनकी संपत्ति को जब्त कर उनका रिकवरी किया जाना चाहिए।

हम कोर्ट के फैसले को सम्मान करते हैं, लेकिन छात्रों को मिले न्याय

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा दोबारा कराये जाने की मांग को पटना हाईकोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर चिराग ने कहा कि छात्रों को न्याय मिले, यह प्रमुख मुद्दा है। हालांकि न्यायालय का मामला है, इस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री का नाम और चेहरा ही काफी है। उन्होंने कहा कि आज के मुलाकात में कई विषयों पर चर्चा होगी।

यह भी देखें :

कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, उसे 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का हक है – चिराग पासवान

भारत में सब कुछ नहीं ठीक है। विपक्ष के आरोप चिराग ने कहा कि यह तो लोकसभा में भी किया गया था, सब कुछ ठीक रहा। यह लोग जब हमला हम पर करते हैं तो यह लोग भूल जाते हैं कि सीट सेयरिंग में जो भी कुछ मामला फंसता है, वह महागठबंधन में फंसता है। यह वहीं महागठबंधन है जहां एक घटक के लोगों ने यह कह दिया था कि हमारे पीठ में छुड़ा घोपा गया। चिराग ने कहा कि महागठबंधन में कांग्रेस कभी नहीं चाहेगी कि हम 70 सीट से कम पर लड़े क्योंकि वह राष्ट्रीय पार्टी है। कांग्रेस का हक बनता है कि हम ज्यादा सीटों चुनाव लड़ें। सीट सेयरिंग मुश्किल महागठबंधन के लिए होने वाला है, एनडीए के लिए होने वाला नहीं है। हमलोग लोकसभा में बंटवारा कर लिए, विधानसभा में भी बटवारा कर लेंगे।

यह भी पढ़े : Breaking : पटना के बापू सभागार पहुंचे नीतीश और शाह, हुआ जोरदार स्वागत

विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि