तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, जानें किस टीम ने मारी बाजी

17वीं झारखंड राज्य जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

कोडरमा : तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ- कोडरमा में

17वीं झारखंड राज्य जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.

शुक्रवार रात इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया.

प्रतियोगिता में गुमला और सिमडेगा छोड़कर राज्य के सभी जिले की टीम हिस्सा ले रही है,

इसके अलावा इस प्रतियोगिता में बोकारो स्टील सिटी और टाटा की टीम भी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया.

उद्घाटन मैच बालिका वर्ग में टाटा स्टील और गढ़वा के बीच खेला गया.

इसमें गढ़वा की टीम ने टाटा स्टील को 8 अंकों से पराजित कर दिया.

मैच में टाटा स्टील ने 26 और गढ़वा ने 34 अंक हासिल किया.

Kabaddi competition1 22Scope News

लोहरदगा ने 8 अंक से दर्ज की जीत

वहीं, बालक वर्ग में पहला मैच लोहरदगा और बिरसा मुंडा कबड्डी टीम के बीच खेला गया. इसमें लोहरदगा ने 8 अंक से जीत दर्ज की. इस मैच में लोहरदगा को 29 व बिरसा कबड्डी मुंडा कबड्डी टीम को 21 अंक हासिल किया. जबकि कबड्डी प्रतियोगिता का तीसरा मैच पलामू और बोकारो के कलाकारों के बीच हुआ. इसमें पलामू के कलाकारों ने 4 अंक से जीत दर्ज की. पलामू को 23 अंक और बोकारो को 19 अंक हासिल हुआ.

प्रतियोगिता को लेकर झुमरीतिलैया के सीएच स्कूल मैदान में दूधिया रोशनी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसे लेकर तीन अलग-अलग कोर्ट बनाए गए, जहां प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जा रहे हैं. कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही है.

Kabaddi competition2 22Scope News

700 खिलाड़ी प्रतियोगिता में ले रहे हिस्सा

स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि बालकों की 26 और बालिकाओं की 20 टीम के तकरीबन 700 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय टीम में शामिल किया जाएगा. आयोजन को लेकर कोडरमा कबड्डी एसोसिएशन उत्साहित है और खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है.

आयोजन से कबड्डी खिलाड़ी उत्साहित

कोडरमा जिले में पहली बार दूधिया रोशनी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देशन में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से न सिर्फ कबड्डी के खिलाड़ी उत्साहित है बल्कि दूसरे खिलाड़ियों को ही आगे आने की प्रेरणा मिलती है.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Saffrn

Trending News

Big Breaking: नहीं रहीं Asha Bhosle, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ...

Bollywood: बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर बेहद दुख भरी है। बता दें दिग्गज सिंगर Asha Bhosle का 92 साल की...

आशा भोसले नहीं रहीं — भारत की सुरीली आवाज़ हमेशा के...

मुंबई, 12 अप्रैल 2026: बॉलीवुड की महान पार्श्वगायिका आशा भोसले का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे मुंबई के ब्रीच...

कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही Utpad Sipahi परीक्षा, धनबाद में...

Dhanbad: आज रविवार को Utpad Sipahi परीक्षा चल रही है। धनबाद में इसके लिए 77 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा को कदाचार मुक्त करने...

निरसा के कोयला माफिया में मचा हड़कम, शीतलपुर CISF ने अवैध...

निरसा में अवैध कोयला लोड टेलर गाड़ी का भंडाफोड़ शीतलपुर के CISF के द्वारा किया गया है। शीतलपुर के CISF के द्वारा छापेमारी कर...

Jharkhand Bus Safety Rules 2026: अब सभी बसों में Emergency Braking...

 झारखंड में नई बस सुरक्षा नियम लागू, 1 अप्रैल से नई और 1 अक्टूबर से सभी बसों में एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य।Jharkhand Bus Safety...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img