फ्री में नहीं दी सब्जी तो मार दी गोली

Begusarai– मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर ढाला में सब्जी बेच कर अपना जीवन यापन करने वाले मोहम्मद अयूब को अपराधियों ने गोली मार दी. बताया जा रहा है कि आरोपी अशोक पासवान सब्जी विक्रेता अयूब से फ्री में सब्जी देने की मांग कर रहा था, जब उसे फ्री में सब्जी नहीं मिली तो अयूब को गोली मार दिया.

गंभीर अवस्था में अयूब को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.इधर घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने बांस बल्ली से घेरकर सड़क को जाम कर दिया. ये लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. खबर मिलने के बाद मटिहानी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर सड़क खाली कराया.

इसके पहले भी अपराधियों ने जून 2019 में इसी खोरमपुर ढाला पर फुटकर सब्जी विक्रेता गंगा महतो की गोली मार कर हत्या कर दी थी. तब अपराधियों ने फ्री में खीरा देने की मांग की थी. अब अयूब को गोली मारी गई है.

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...