हजारीबाग में डोभा निर्माण को लेकर भिड़े लाभुक और वार्ड सदस्य

हजारीबाग: जिले के सदर प्रखंड के मेरू में डोभा निर्माण को लेकर लाभुक और वार्ड सदस्य आपस में भिड़ गए. मनरेगा योजना के तहत मिले डोभा निर्माण लाभुक दिलीप यादव पर वार्ड सदस्य संजय कुमार पांडे को पीटने का आरोप  है. संजय पांडे ने बताया कि लाभुक दिलीप यादव को मनरेगा योजना के तहत मिले डोभा निर्माण कार्य को रात में जेसीबी के माध्यम से कराया जा रहा था. वार्ड सदस्य होने के नाते विरोध किया और मामले को उजागर किया. जिसके बाद लाभुक दिलीप यादव  ने कुछ स्थानीय पत्रकारों के कैमरे के सामने मेरी पिटाई कर दी.

यह योजना रीना देवी, पति दिलीप यादव के जमीन पर 100×100×10 का निर्माण वर्क कोड संख्या 37137 जो 2 साल पहले शुरु हुआ था, उस वक्त भी जेसीबी से निर्माण की शिकायत मिली थी, जिसके बाद तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत ने काम रोकने का आदेश दिया था. लेकिन बीते बुधवार 24 मई की रात को पुनः काम शुरु कर दिया गया.

संजय पांडे ने बताया कि मौजूदा प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसकी सूचना दी. सूचना देने के बाद भी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया. जिससे लाभुक का मनोबल बढ़ गया और हमारी पिटाई कर दी. उन्होंने बताया कि यह डोभा लाभुक रीना देवी, पति दिलीप यादव के जमीन पर किया जा रहा है. इस योजना का समय सीमा भी खत्म हो चुका है, लेकिन फिर भी रात में इस कार्य को पूरा करने की कोशिश की जा रही है. इसका पेमेंट भी ले लिया गया है.

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...