East West Corridor पर बना ओवर ब्रिज हुआ क्षतिग्रस्त, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा…

गोपालगंज: पिछले तीन दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से एक तरफ नदियों में जलस्तर बढ़ने लगा है तो दूसरी तरफ जगह जगह जलजमाव होने लगा है। गोपालगंज में बारिश की वजह से ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के एनएच 27 पर एक ओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया। ओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त होने की वजह से सड़क पर गाड़ियों का परिचालन वनवे कर दिया गया है।

मामला गोपालगंज के कुचायकोट थाना के करमैनी गांव के समीप की है। हालांकि ओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त होने की वजह से कोई हादसा नहीं हुआ। मामले की जानकारी मिलने के एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमरेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्से का मरम्मत कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमरेश कुमार शर्मा ने बताया कि लगातार हो रहे बारिश की वजह से ओवर ब्रिज के किनारे रेनकट हुआ है। इसका मरम्मत किया जा रहा है। कुछ घंटों में इसे ठीक कर लिया जायेगा। फ़िलहाल परिचालन वन वे कर दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि ओवर ब्रिज में कुछ गड़बड़ी है जिसे ठीक करवा लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   सस्ते दर पर Loan दिलाने का देते थे झांसा, फिर करते थे ठगी, पुलिस ने 5 को दबोचा

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

East West Corridor East West Corridor East West Corridor

East West Corridor

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...

Vietnam Road Accident: राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर भारत लाने...

Vietnam Road Accident, रांची: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले योग शिक्षक स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर भारत लाने की...