कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान सम्पन्न, कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत

कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान सम्पन्न, कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत

खगड़िया : सदर प्रखंड के बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आयोजित कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान सम्पन्न हुआ। समारोह का उदघाटन दीप प्रज्ज्वलन कर जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने किया।

e1b92af6 ed31 4f26 93a3 a5497a9971e0 22Scope News
इस अवसर पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद आफाक अहमद, पूर्व सांसद अनिल हेगड़े, जदयू प्रदेश मुख्यालय प्रभारी वासुदेव सिंह, बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, अलौली विधायक रामचन्द्र सदा, जिला संगठन प्रभारी सह महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषिदेव सहित अन्य प्रदेश स्तरीय नेताओं का बबलू मंडल, राजकुमार फोगला एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र, बुके व माला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया।

5089869e 9566 4d39 a76c 6184e911827f 22Scope News
अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा गत विधानसभा चुनाव में उनके कर्तव्यनिष्ठ योगदान के लिए आभार प्रकट किया गया।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत : प्रदेश अध्यक्ष

अपने उद्घाटन भाषण में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हालिया विधानसभा चुनाव में जदयू के कर्मठ, निष्ठावान और जुझारू कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिस अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक चेतना का परिचय दिया।

4075ef44 4f94 4a2f bea0 c963bcc8edcf 22Scope News

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान 2025–2028 केवल एक करोड़ सदस्यों का लक्ष्य नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासशील, समतामूलक और सदस्यता अभियान को भी समय पर पूरा कर ऐतिहासिक सफलता दिलाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन का चुनाव तय समय पर ही कराया जाएगा।

चुनावी जीत फौलादी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम

प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग जदयू के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन जिस पार्टी को नीतीश कुमार ने अपने खून-पसीने से सींचा है, उसे कोई समाप्त नहीं कर सकता। चुनावी जीत फौलादी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। विपक्ष को विकास से कोई लेना-देना नहीं है, वे केवल भ्रम फैलाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। कार्यक्रम की विधि-व्यवस्था की जहां कमान जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने संभाली, वहीं उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकूट पहनाकर स्वागत में और अधिक चार-चांद लगा दिया।

ये भी पढे :  बिहार के लाल और उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रपति सम्मान, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img