लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का VOTING कल, भागलपुर जिला प्रशासन ने निकाली रैली

भागलपुर: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बिहार के पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को होगा। दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनव प्रचार बुधवार को ही थम चुका है। इस दौरान सभी दलों ने अपना पूरा दम लगा दिया वहीं सभी दलों के नेता लुभावने वादों से मतदाताओं को रिझाया भी। इधर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन भी कमर कसी हुई है और लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है।

भागलपुर के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कई सभाएं, जागरूकता रैली, कैंडल मार्च, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया और लोगों को उनके मताधिकार के महत्व के बारे में बताते हुए प्रेरित किया कि अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों तक पहुंच कर मतदान करें। शुक्रवार को अंतिम दिन भागलपुर के मतदाताओं जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली में एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, जीविका कर्मी समेत कई विद्यालयों के बच्चे भी शामिल थे। रैली डीआरडीए सभागार से बैंड बाजे के साथ निकली और कोतवाली तक गई। रैली के शुरुआत में हरी झंडी दिखाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का एक महापर्व है। इसमें अमीर गरीब सब बराबर हैं और उनके हक़ की लड़ाई का सबसे बड़ा अस्त्र भी मतदान ही है। लोकतंत्र में एक एक मत बहुत कीमती होता है।

लोगों को अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। सभी लोगों से उन्होंने अपील किया कि पहले मतदान करें फिर जलपान करें। सभी लोग घरों से निकलकर बूथ तक जरूर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- फिर मुश्किल में फंसे PAPPU YADAV, इस वजह से दर्ज हुआ आचार संहिता उल्लंघन का मामला

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

VOTING VOTING VOTING

VOTING

Saffrn

Trending News

भारत की जनगणना–2027 : उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने की...

Patna: विश्व की सबसे बड़ी जनगणना भारत की जनगणना–2027 का प्रथम चरण बिहार में दिनांक 02 मई 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है।...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर, पूजा...

Deoghar: देवघर विश्व प्रसिद्ध बाबा बैधनाथ मंदिर में आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार देवघर बाबा बैधनाथ धाम...

बायोम संस्थान का पेरेंट्स स्टूडेंट्स ओरिएंटेशन का हुआ आयोजन, 25 बैच...

Ranchi: रांची में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने वाली बायोम इंस्टीट्यूट की ओर से रविवार को पेरेंट्स स्टूडेंट्स ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया...

गर्दनीबाग में बनाये गये बापू टावर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्थायी...

Patna:  CM Samrat Choudhary ने आज गर्दनीबाग में बापू टावर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भूतल, प्रथम, द्वितीय, तीसरा तल, चौथा...

Big Breaking: Dhanbad पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भगोड़े अपराधी प्रिंस...

Dhanbad: धनबाद पुलिस के मिली बड़ी सफलता, भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का सबसे खास सैयद अब्बास नकवी उर्फ़ सैफी उर्फ़ मेजर गिरफ्तार।बता दें मेजर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img