Bharat Ratna Advani Hospitalized : दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट हुए लालकृष्ण आडवाणी, फिर बिगड़ी थी तबीयत

डिजीटल डेस्क : Bharat Ratna Advani Hospitalized : दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट हुए लालकृष्ण आडवाणी, फिर बिगड़ी थी तबीयत। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। दिग्गज भाजपा नेता को बीती रात 9 बजे डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें राजधानी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सप्ताह पहले देर रात हालत बिगड़ने के बाद उनको एम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था।

अभी हालत स्थिर, इससे पहले 26 जून की रात भी बिगड़ी थी तबीयत और एम्स में हुए थे भर्ती

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वे निगरानी में हैं। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अपोलो अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई है। भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को एक सप्ताह पहले हालत बिगड़ने पर देर रात करीब साढ़े 10 बजे एम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। तब हालत में सुधार होने पर अगले दिन उनको हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी। डॉक्टर ने उन्हें फॉलोअप में आने के लिए सलाह दी थी। तब उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। उस समय एम्स की बुलेटिन में बताया गया था कि 26 जून बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उन्हें भर्ती कराया गया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उम्र संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। तब 96 वर्षीय आडवाणी को 26 जून की देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

आडवाणी उन नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ काम करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक करियर का आगाज किया।
Bharat Ratna Advani Hospitalized

तीसरी बार पीएम बनने पर भारत रत्न का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे नरेंद्र मोदी

दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को इसी साल 30 मार्च को भारत रत्न से नवाजा गया था। साल 2015 में उनको देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान यानी कि पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। भारत रत्न से सम्मानित होने के ऐलान पर आडवाणी ने कहा था कि ‘मैं सम्मान के साथ भारत रत्न स्वीकार करता हूं। ये महज मेरा नहीं, उन विचारों और सिद्धांतों का सम्मान है, जिनका हमने उम्र भर पालन किया’। वह वर्ष 2014 के बाद से ही सक्रिय राजनीति से दूर हैं। हाल ही में उनकी तस्वीर सामने आई थी, जब एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने उनके घर गए थे और उनका आशीर्वाद लिया था। Bharat Ratna Advani Hospitalized Bharat Ratna Advani Hospitalized

Bharat Ratna Advani Hospitalized : सिंध प्रांत में जन्मे आडवाणी भाजपा के संस्थापकों में शामिल रहे

राजनेता के साथ ही आडवाणी की गितनी प्रखर वक्ताओं में होती है। वो उन नेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई। आडवाणी उन नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ काम करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक करियर का आगाज किया। भाजपा के तीन बार अध्यक्ष भी रहे हैं और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह देश के उप प्रधानमंत्री भी रहे हैं। संसद में वह नेता प्रतिपक्ष भी रहे। उनका जन्म 8 नवंबर 1927 को सिन्ध प्रांत (पाकिस्तान) में हुआ था। वह कराची के सेंट पैट्रिक्स स्कूल में पढ़ें हैं। वर्ष 1980 से 1990 के बीच उन्होंने भाजपा को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाने के लिए काम किया जिसका परिणाम तब देखने को मिला, जब 1984 में महज 2 सीटें हासिल करने वाली पार्टी को लोकसभा चुनावों में 86 सीटें मिलीं। वह उस समय के लिहाज से काफी बेहतर प्रदर्शन था। Bharat Ratna Advani Hospitalized Bharat Ratna Advani Hospitalized 

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...