अभिषेक हत्याकांड मामले में भीखन गंझू से दूसरे दिन भी पूछताछ

रांची: रातू के पिर्रा स्थित आस्थापुरम में रहनेवाले कोयला व्यवसायी अभिषेक श्रीवास्तव की हत्या के मामले में रातू पुलिस ने 10 लाख के इनामी टीएसपीसी के जोनल कमांडर भीखन गंझू से बुधवार से ही रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है.

गुरुवार को भी पुलिस की पूछताछ जारी रही. ज्ञात हो कि अभिषेक की हत्या के बाद उसके भाई विवेक कुमार श्रीवास्तव ने टीएसपीसी के बलवंतजी और जयमंगल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि अभिषेक श्रीवास्तव को विगत 29 दिसंबर-2023 को दिन के 2.06 बजे फोन पर धमकी मिली थी. फोन करनेवाले ने खुद को बलवंतजी कहा था.

उसके बाद 30 दिसंबर को दिन में 12.52 में उन्हें मिस्ड कॉल आया. उसके बाद गत 12 दिसंबर को भी धमकी भरा मैसेज भेजा गया था.

पुलिस ने सभी नंबरों को खंगालने के बाद भीखन गंझू को रिमांड पर लिया है. इधर, गुरुवार को भीखन गंझू की पत्नी प्रमीला देवी भी दोपहर एक बजे रातू थाना पहुंची.

करीब डेढ़ घंटे तक वह थाना में रही, लेकिन उसे भीखन गंझू से नहीं मिलने दिया गया. पुलिस का कहना था कि कोर्ट के आदेश के बाद ही मुलाकात करने दिया जायेगा. उसके बाद पत्नी वापस चली गयी.

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...