भोजपुर पुलिस ने Axis Bank लूट कांड में एक अपराधी को किया गिरफ्तार, एक अन्य…

भोजपुर: भोजपुर पुलिस ने बैंक लूट कांड में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है साथ ही उसकी निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधी ने अपनी पहचान वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर निवासी सूरज कुमार के रूप में बताया है। मामले में की तरफ से बताया गया कि आरा के पकरी में स्थित एक्सिस बैंक में बीते दिसंबर महीने में पांच अपराधियों ने घुस कर हथियार के बल पर करीब 17 लाख रुपया लूट लिया था।

शाखा प्रबंधक के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम गठित की और जांच शुरू कर दी। गठित टीम ने अनुसंधान के क्रम में आरा के प्राइवेट बस स्टैंड श्रीटोला से लूटकांड में शामिल एक अपराधी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अपराधी ने एक्सिस बैंक लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह समस्तीपुर जिला में भी कई लूट कांड में शामिल रहा है।

वहीं एक अन्य मामले में उदवंतनगर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गड़हा गांव में छापेमारी कर एक बदमाश पंकज कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने एक देशी रायफल, दो देसी कट्टा, 8 जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

यह भी पढ़ें- Darbhanga में नदी में नाव डूबी, एक लापता, तलाश जारी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Axis Bank Axis Bank Axis Bank Axis Bank

Axis Bank

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...