भोजपुर का आतंक और डबल मर्डर हत्याकांड का आरोपी विदेशी राय गिरफ्तार

Arrah-भोजपुर का आंतक और डबल मर्डर हत्याकांड का आरोपी विदेशी राय एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है. बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर विदेशी राय को गिरफ्तार किया है. विदेशी राय की गिरफ्तारी झारखंड के रामगढ़ जिले से की गयी है.

बता दें कि 22 जनवरी को विदेशी राय उर्फ अमरीश राय ने कोईलवर इलाके में गोलीबारी कर इलाके को थर्रा दिया था. इस गोलीबारी में तीन लोगों की हत्या हुई थी, यह पूरी फायरिंग बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर की गयी थी. बाद में फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी सिर्फ कोईलवर थाने में ही विदेशी राय के खिलाफ 11 केस दर्ज है.

वर्ष 2012 में दर्ज किया गया था पहला मामला 

भोजपुर का आंतक माने जाना वाला विदेशी राय के खिलाफ पहला मामला 2012 में दर्ज किया गया था. उसके बाद  महज 10 वर्ष के अन्दर ही विदेशी राय जुर्म की दुनिया का  बेताज बादशाह बन कर उभरा, आज भोजपुर इलाके में उसकी तूती बोलती है, बालू के घाटों पर उसका अवैध कब्जा है. इसी बालू की कमाई से वह अपने गिरोह का संचालन करता है.  फिलहाल पुलिस विदेशी राय के साथ पूछताछ कर उसके सहयोगियों का नाम पता करने की कोशिश कर रही है. विदेशी राय की गिरफ्तारी के बाद उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी की आशंका व्यक्त की जा रही है.

रिपोर्ट – नेहा गुप्ता 

आरा: लूटकांड में वांछित कुख्यात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Saffrn

Trending News

बिहार में MLC चुनाव को लेकर सियासी पारा तेज, खाली 11...

पटना : बिहार में इन दिनों राजनीतिक 'खेलों' का पारा चढ़ा हुआ है। राज्यसभा का चुनाव खत्म हुआ तो राजनीतिक पार्टियां बिहार विधान परिषद...

BCCL में नौकरी को लेकर हुआ बवाल, JMS का उपवास सत्याग्रह;...

Jharkhand: BCCL के मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन देने की मांग और व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ ने गुरुवार को धनबाद...

कटहरा जंगल में (Road Accident) तेज रफ्तार का कहर: पति की...

Jharkhand: झारखंड में सड़क हादसों (Road Accident) की मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। एक बार फिर सारठ से भीषण सड़क हादसे की...

व्यक्ति की संदिग्ध मौत, कुछ लोग अस्पताल में इलाजरत, पुलिस जांच...

मोतिहारी : इस वक्त के एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई है और कुछ...

Ramayana का टीजर हुआ रिलीज, रनबीर कपूर के लुक ने जीता...

Ramayana Teaser Release: आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है और इस दिन को और खास बनाया गया है Ramayana का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img