आरा: लूटकांड में वांछित कुख्यात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा रेलवे पुल के पास से पकड़ा गया अपराधी

आरा : लूटकांड में वांछित कुख्यात- भोजपुर पुलिस की टीम ने लूटकांड में वांटेड

एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसे रविवार की रात मुफस्सिल थाना

क्षेत्र के जमीरा रेलवे पुल के पास से पकड़ा गया.

crime1 22Scope News

लूटकांड में वांछित कुख्यात: साढ़े छह लाख की लूट में वांटेड था अपराधी

उसके पास से मैगजीन लगा एक पिस्टल, पांच गोलियां, दो मोबाइल और एक बाइक भी बरामद की गयी है.

वह नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ कुशवाहा धर्मशाला निवासी हरेराम सिंह का पुत्र दीपक महतो उर्फ शाहिल कुमार है.

वह शाहपुर में पिछले जून में साढ़े छह लाख की लूट में वांटेड था. उसके खिलाफ लूट

और हत्या बैंक के पहले से भी पांच मामले दर्ज हैं.

crime12 22Scope News

लूटकांड में वांछित कुख्यात: तलाशी में मिले कई सामान

एएसपी हिमांशु ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से एक

देसी पिस्टल (मैगजीन के साथ), 7.65 बोर की पांच गोलियां और दो मोबाइल बरामद किये गये.

इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बाइक जब्त भी कर ली गयी.

लूट और हत्या सहित पांच मामलों में शामिल था कुख्यात दीपक

एएसपी के अनुसार गिरफ्तार दीपक महतो उर्फ शाहिल का आपराधिक इतिहास लंबा है.

वह एक कुख्यात और शातिर अपराधी है. उसके खिलाफ जिले के चार थानों में हत्या, लूट,

आर्म्स एक्ट, बैंक डकैती सहित पांच मामले दर्ज हैं.

रिपोर्ट: नेहा गुप्ता

 

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...