धनबाद : विधायक और सांसद आवास का घेराव करेंगे भोजपुरी मगही संस्कृति बचाओ मोर्चा- मगही,
भोजपुरी, मैथिली संस्कृति बचाओ मंच ने शुक्रवार को धनबाद के गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता किया.
मंच के संस्थापक अभिषेक सिंह ने कहा कि मगही,
भोजपुरी व मैथली भाषा धनबाद बोकारो में लागू करने की मांग
विधानसभा सत्र में विधायकों द्वारा नहीं उठाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.
इसे लेकर मंच के लोगों में काफी आक्रोश है.
जिसे लेकर 25 मार्च को यह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.
उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानकारी दी जा रही है कि मगही, भोजपुरी, मैथिली संस्कृति बचाओ मंच
के द्वारा जो चरणबद्ध आन्दोल चल रहा है वह जारी रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के
तहत 27 मार्च को धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा का घेराव उनके आवास पर किया जाएगा.
31 मार्च को झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का घेराव भी उनके आवास पर किया जायेगा.
4 अप्रैल को धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह का घेराव भी उनके आवास पर ही किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि सरकार की सभी विकास की योजनाएं आज शून्य हो गई हैं और भाषा विवाद ने तूल पकड़ लिया है.
एक तरह से कहा जाए तो इसे पश्चिम बंगाल और कश्मीर बनाने की कोशिश की जा रही है.
रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल


















