BIADA की PCC की बैठक अब प्रत्येक दूसरे सप्ताह के गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे हाइब्रिड मोड में होगी आयोजित

पटना : बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने निवेशकों एवं उद्यमियों को अधिक सुविधा प्रदान करने और औद्योगिक परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तावों के त्वरित निष्पादन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत BIADA की परियोजना समाशोधन समिति की बैठकें अब प्रत्येक दूसरे सप्ताह के बृहस्पतिवार को प्रातः 11:30 बजे उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आयडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में आयोजित की जाएंगी।

पूर्व में PCC की बैठकें वैकल्पिक मंगलवार को आयोजित की जाती थीं

पूर्व में पीसीसी की बैठकें वैकल्पिक मंगलवार को आयोजित की जाती थीं। निवेशकों की आवश्यकताओं, प्रक्रियाओं के सरलीकरण व प्रस्तावों के समयबद्ध निस्तारण को ध्यान में रखते हुए बैठकों के आयोजन दिवस में यह परिवर्तन किया गया है। BIADA राज्य में उद्योगों के लिए निवेशक-अनुकूल, पारदर्शी एवं दक्ष अनुमोदन प्रणाली विकसित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। पीसीसी बैठकों के नियमित आयोजन व हाइब्रिड व्यवस्था से निवेशकों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी और औद्योगिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन की गति में और अधिक वृद्धि होगी। यह पहल बिहार में निवेश को बढ़ावा देने, उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने व राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़े : भूमि अधिग्रहण व आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का मुख्यमंत्री का निर्देश

Chatra Crime News: खैनी को लेकर हुए विवाद में साथी गार्ड...

झारखंड के चतरा में एसपी आवास के बाहर खैनी को लेकर हुए विवाद में निजी गार्ड ने अपने साथी को गोली मार दी। सिर...

Jharkhand High Court: तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी को मिलेगा...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि तलाक के बाद भी पति पूर्व पत्नी को बेसहारा नहीं छोड़ सकता। लातेहार के मामले में पत्नी को 30...

Ranchi News: डीपीएस रांची की पांचवीं कक्षा की छात्रा की छत...

रांची के कडरू में डीपीएस रांची की 11 वर्षीय छात्रा प्राप्ति मुंडा की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।...