रामगढ़ में बड़ा हादसा, कोयला लदे ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा

रामगढ़ : जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां बुधवार को कोयला लदे एक ट्रक ने पांच लोगों को रौंद दिया. बताया जाता है कि इस हादसे में सभी की मौत हो गई है. ये सभी लोग रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए वे नया नगर स्थित दशहरा मेला आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

हेहल में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया गया है. बताया जाता है कि बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल में दानिश पेट्रोल पंप के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ है.

रामगढ़ में बड़ा सड़क हादसा – अनियंत्रित ट्रक ने ली पांच लोगों की जान

लोगों ने बताया कि भुरकुंडा की ओर से कोयला लदा ट्रक आ रहा था. पेट्रोल पंप के पास अचानक वह अनियंत्रित हो गया और उसने दो बाइक समेत सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इससे घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गई.

रिपोर्ट: मुकेश सिंह

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...