उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, देसी शराब के साथ……

सरायकेलाः आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरायकेला जिला की उत्पाद विभाग रेस हैं। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए सैकड़ो लीटर नकली अंग्रेजी विदेशी और देसी शराब बरामद किए हैं। साथ ही तीन कारोबारी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

सरायकेला अवैध शराब 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-और यहां भू-माफियाओं ने दंपत्ति पर धारदार हथियार से कर दिया हमला, जख्मी हालत में….. 

इस दौरान विभाग ने मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक विमल लकड़ा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर उत्पाद विभाग लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में बीती रात इचागढ़ थाना अंतर्गत अगसिया गांव में छापेमारी करते हुए 190 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। यहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जिसका नाम हबलू दास है।

2120 लीटर विदेशी शराब के साथ कई सामान जब्त

इसी कड़ी में गम्हरिया थाना अंतर्गत गांडेडुंगरी गांव में छापेमारी की गई। यहां से लगभग 2120 लीटर विदेशी शराब, 600 लीटर स्प्रिट, 250 लीटर अवैध चुलाई शराब और 19000 किलो जावा महुआ के अलावा भारी मात्रा में अलग-अलग कंपनियों के तीन हजार लेबल स्टीकर, 2030 पीस खाली बोतल और 10020 ढक्कन बरामद किया है।

Cesto mart add 3 22Scope News

ये भी पढ़ें-सड़क दुर्घटना में बीसीसीएल कर्मी की मौत, परिजनों ने शव को रखकर….. 

यहां से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनका नाम विवेक शाह और सोनू कुमार है। दोनों पूर्वी सिंहभूम जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मामले में अशोक मंडल नमक शराब कारोबारी फरार चल रहा है जिसे गिरफ्तार करने को लेकर छापेमारी की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय पुलिस मौजूद रही।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...