SP की बड़ी कार्रवाई, 104 पुलिसकर्मियों का वेतन किया बंद

मोतिहारी : एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही 104 पुलिसकर्मियों का वेतन बंद कर दिया है। एसपी की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि यह कार्रवाई वैसे पुलिसकर्मियों पर हुई है जो इस जिले के विभिन्न थाने में पदस्थापित है लेकिन वर्तमान थाना का प्रभार लेने से पहले पूर्व के थाने केसों को साबित छोड़ दिया है। प्रभाग निरीक्षक द्वारा समीक्षा में वैसे 104 पुलिस पदाधिकारियों की सूची सामने आई। जिसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक्शन लिया और 104 पुलिसकर्मियों का वेतन बंद कर दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए एडिश्नल एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि वैसे 104 केस के अनुसंधान करता है। जिन्हें बार-बार रिमाइंडर देने के बावजूद अपने केस का अनुसंधान पूरा कर पूर्व के थाने को प्रभार नहीं दिया गया है। जिन पर अब कार्रवाई की गई है। साथ ही चेतावनी भी दिया गया है कि अगर वे जल्द अनुसंधान पूरा कर प्रभार नहीं देते हैं तो आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : आभूषण दुकान में भीषण चोरी, डकैतों ने की 50 लाख की लूट

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Hazaribagh News: क्या टल सकता था यह हादसा? चौपारण में करंट...

Hazaribagh News: ज़िले के चौपारण ब्लॉक के ब्रह्मोरिया गाँव में सोमवार को बिजली का करंट लगने से एक दुखद घटना हुई। घर के पास एक...

Chatra News: टंडवा में आखिर क्यों बड़ी संख्या में CCL कर्मियों...

Chatra News: झारखंड कोलियरी मज़दूर यूनियन (JCMU) ने टंडवा के आम्रपाली-चंद्रगुप्त इलाके में नए CCL अस्पताल ऑडिटोरियम में एक दिन का सेमिनार आयोजित किया।...

Bihar Electricity Digital Services: बिहार की बिजली सेवाओं में होने वाला...

Bihar Electricity Digital Services: ऊर्जा विभाग ने बिहार में बिजली सेवाओं को ज़्यादा पारदर्शी, तेज़ और टेक्नोलॉजी पर आधारित बनाने के मकसद से शुरू किए...