चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, RJD में शामिल हुए विजय सहनी

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे सभी पार्टियां चुनावी मोड में आ गई है। चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) को आज बड़ा झटका लगा है। जदयू से विशाली जिले के लोकसभा के प्रत्याशी विजय सहनी ने आज जदयू पार्टी को छोड़ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया है।

वहीं इस दौरान न्यूज 22 स्कोप से बातचीत करते हुए विजय सहनी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते हैं। जदयू पार्टी में रखकर नीतीश कुमार ने हम ठगने का काम किया है। इसलिए आज हम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ आ गए हैं। लालू यादव से हमारा संबंध बहुत पुराना है।

वहीं विजय सहनी ने कहा कि मुकेश सहनी मल्लाह का नेता नहीं है ये भ्रम है। मल्लाह समाज उनके साथ है और सामाजिक न्याय के पार्टी के आरजेडी के साथ है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मुझे पूरा उम्मीद है कि लालू यादव और तेजस्वी यादव मुझे टिकट देंगें। मुझे पूरी उम्मीद है कि पार्टी हमें वैशाली लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...