Big Breaking-पलामू में सुरक्षाबलों और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़, टीएसपीसी कमांडर रंजन को लगी गोली

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के जंगल में हुआ मुठभेड़

Palamu– नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बल और टीएसपीसी में मुठभेड़ की खबर है.

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही जिले के वरीय पुलिस अधिकारी और सीआरपीएफ के टीम मौके पर पहुंच गयी है.

बताया जा रहा है कि टीएसपीसी के कमांडर उज्वल जी के दस्ता के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ हुई है.

पुलिस ने मुठभेड़ वाले स्थल के कई सामान बरामद किया है. मुठभेड़ में रंजन जी को गोली लगने की खबर भी आ रही है.

लेकिन  पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है, कल इस मामले में विस्तृत ब्योरा देने की बात की जा रही है.

Muthbhed 22Scope News

बता दें कि पलामू में उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (TSPC) काफी सक्रिय है, पुलिस टीएसपीसी के साथ ही अन्य सभी नक्सली संगठनों पर लगातार कार्रवाई कर रही है.

पुलिस कार्रवाई के लातेहार, लोहरदगा से कई कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.

यह कार्रवाई भी उसी सर्च अभियान का एक हिस्सा है.

वैसे आज की कार्रवाई में कौन कौन से नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई इसकी जानकारी कल ही मिल पायेगी.

लेकिन आशंका इस बात की है कई कुख्यात नक्सलियों की गिरफ्तारी इसमें हुई है.

इसे भी पढ़ें

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...