Big Breaking : सीएम ममता चक्रवात DANA के दौरान रात को खुद सचिवालय में संभालेंगी मोर्चा

डिजीटल डेस्क : Big Breaking – सीएम ममता चक्रवात DANA के दौरान रात को खुद सचिवालय में संभालेंगी मोर्चा। चक्रवात DANA को लेकर लगातार भवावह अंदेशों और खतरों से जारी हो रहे संदेश और बचाव के लिए उठाए जा रहे तमाम ऐहतियाती कदम के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है।

चक्रवात DANA के सागर से निकलकर पर तट पर टकराने के बाद सबसे ज्यादा नुकसान के चपेटे में पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के आने का अंदेशा है। कोलकाता समेत आधे राज्य में हाई अलर्ट है।

इन सबके बीच सीएम ममता बनर्जी आपदा प्रबंधन का मोर्चा संभालने को खुद राज्य सचिवालय नबान्ना में गुरूवार रात से ही डेरा डालेंगी।

चक्रवात DANA के चलते 14 फीट ऊंचा ज्वार उठने का है अंदेशा

चक्रवात DANA के मद्देनजर कोलकाता के मौसम विभाग कार्यालय की ओर लगातार चेतावनी और सतर्कता संदेश जारी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चक्रवात DANA के तटीय इलाके पर टकराते ही समुद्र में तेज ज्वार उठेगा।

कोलकाता सहित विभिन्न जिलों में गंगा नदी में भी रूटीन में आने वाले ज्वार की ऊंचाई इसके चलते अचानक तेजी से बढ़ेगी और नदी के दोनों किनारों पर अचानक बाढ़ का वेग देखने को मिलेगा। इसके चलते कोलकाता समेत तमाम जिलों व नगरों के निचले इलालों के जलमग्न होने का अंदेशा है।

हालांकि कोलकाता में गंगा नदी के सभी लॉकगेट को बंद रखने का फैसला लिया गया है। कोलकाता मौसम विभाग कार्यालय के मुताबिक, चक्रवात DANA के असर से गुरूवार देर रात ढाई बजे से शुक्रवार भोर साढ़े 5 बजे के बीच ज्वार की ऊंचाई करीब 9.84 फीट से 14.43 फीट तक रहने का अंदेशा है।

ममता बनर्जी की फाइल फोटो
ममता बनर्जी की फाइल फोटो

लैंडफॉल ओडिशा में होगा लेकिन चक्रवात DANA का तांडव बंगाल में ज्यादा दिखेगा…

चक्रवात DANA को लेकर भारतीय मौसम विभाग की ओर से गुरूवार अपराह्न जारी बुलेटिन में स्पष्ट किया गया है कि चक्रवात DANA का लैंडफॉल (तटीय स्पर्श) भले ही ओडिशा में होना है लेकिन उसके विकराल चक्रवाती रौद्र रूप का तांडव पश्चिम बंगाल में ज्यादा दिखेगा।

विशेषकर पूर्वी मेदिनीपुर जिला में सबसे ज्यादा तांडव दिखने का अंदेशा है। कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी बर्दवान, नदिया, मुर्शिदाबाद, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरूलिया, बांकुड़ा आदि में तेज हवाओं के साथ ही भारी बारिश शुक्रवार रात तक जारी रहने का अंदेशा है।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

कोलकाता में 80 किमी के वेग से बहेगी आंधी, हल्दिया-कलकत्ता बंदरगाहों पर विशेष सतर्कता…

चक्रवात DANA का एडवांस असर तो पश्चिम बंगाल से ओडिशा और झारखंड की आसमान में बीते बुधवार से ही देखा जा रहा है लेकिन उसकी असली विकराल रूप बीतते समय के साथ लगातार तटीय इलाके के करीब बढ़ रहा है।

गंगासागर मेले के चलते अपनी अलग पहचान रखने वाले काकद्वीप पर कंट्रोल रूम स्थापित कर लगातार चक्रवात DANA के अपडेट पर निगरानी की जा रही है।

ताजा मौसम बुलेटिन में बताया गया कि चक्रवात DANA की चपेट में गुरूवार को आधी रात पूर्वी मेदिनीपुर जिले में 100 किमी प्रतिघंटा से भी ज्यादा के वेग से आंधी के बहने का अंदेशा है। वहां 120 किमी प्रतिघंटा तक के वेग से आंधी के गुजरने का अंदेशा है।

कोलकाता में चक्रवात DANA के प्रभाव वाले आंधी का वेग 80 किमी प्रतिघंटा होने का अंदेशा जाहिर किया गया है। उसी क्रम में कलकत्ता और हल्दिया बंदरगाह में विशेष सतर्कता बरतने के क्रम में सभी ऐहतियाती उपाय किए गए हैं। जेटी पर आए सभी मालवाही और यात्री जहाजों के लंगर कसकर लगा दिए गए हैं।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...