BIG BREAKING: झारखंड में सियासी हलचल तेज, सीएम आवास में बढ़ी गहमागहमी

सीएम हेमंत मामले में चुनाव आयोग ने राज्यपाल रमेश बैस को भेजा पत्र

रांची : झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री आवास में गहमागहमी बढ़ गई है.

झामुमो विधायकों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है.

झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य सीएम आवास पहुंचे.

हालांकि जेएमएम से जुड़े कोई भी नेता कुछ भी नहीं बोल रहे हैं.

वहीं सीएम आवास पर संसदीय कार्य मंत्री व कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम पहुंच गये हैं.

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार पर कोई खतरा नहीं है, हमारे सभी विधायक हमारे साथ हैं.

झारखंड में सियासी हलचल : महागठबंधन की सरकार मजबूत- अनूप सिंह

वहीं कांग्रेस विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा कि महागठबंधन सरकार हर परिस्थिति के लिए तैयार है.

किसी भी हाल में सरकार नहीं गिरेगी. सरकार की सेहत में कोई असर नहीं पड़ेगा. महागठबंधन की सरकार मजबूत है.

हम सभी लोग एकजुट हैं. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां इनके इशारे पर काम कर रही है.

सीएम हेमंत सोरेन के खनिज लीज आवंटन मामले में चुनाव आयोग ने राज्यपाल को पत्र भेज दिया है.

यह जानकारी सूत्रों से मिली है.

बताया जा रहा है कि झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस आज दोपहर 1ः15 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उसके बाद वे राजभवन जायेंगे.

चुनाव आयोग ने रद्द की सदस्यता !

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लग सकता है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी है.

हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

केन्द्रीय चुनाव आयोग ने राज्यपाल रमेश बैस को जो पत्र भेजा गया है उसमें लाभ के पद पर होने के आरोप लगा है.

हालांकि अभी इसकी जानकारी आधिकारिक रूप से प्रकाशित नहीं हुई है. सूत्र के हवाले से जो जानकारी आयी है उसमें आयोग ने हेमंत सोरेन की ओर से एक खान अपने नाम करवाने के जिक्र किया है.

राज्यपाल रमेश बैस दोपहर 12 बजे दिल्ली से निकलेंगे और करीब 1ः15 बजे रांची पहुंचेंगे.

क़रीब तीन बजे तक राजपत्र में प्रकाशित हो जाएगा.

रिपोर्ट: शाहनवाज

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...