रांचीः झारखंड पोलिटिक्स से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झारखंड से तीन सांसद मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले हैं। इनमें दो नाम संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी मंत्री बनने वाले हैं।
एक अन्य नाम की भी चर्चा चल रही है जिसमें आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नाम की चर्चा है। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है।