BIG BREAKING : खनन मंत्री के OSD समेत तीन लोगों के ठिकानों पर निगरानी का छापा

पटना : बिहार सरकार में खनन मंत्री जनक के ओएसडी विजलेंस के निशाने पर चढ़े हैं. स्पेशल विजलेंस यूनिट (SVU) ने शुक्रवार को मंत्री के ओएसडी के तीन ठिकानों पर छापा मारा है. पटना , अररिया और कटिहार में निगरानी की छापेमारी जारी है. स्पेशल विजलेंस यूनिट ने खनन मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार, उनके भाई धनंजय कुमार और उनकी महिला मित्र रत्ना चटर्जी के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. विजलेंस ने रत्ना चटर्जी के अररिया स्थित घर से 15 लाख रुपये नगद बरामद किये हैं. वहीं ओएसडी के भाई धनंजय कुमार ने रत्ना चटर्जी के खाते से बड़े ट्रांजेक्शन भी किये हैं जिसके सबूत मिलने की बात सामने आ रही है. इसके साथ ही दिल्ली औऱ पश्चिम बंगाल में सम्पत्ति के कागजात भी मिले हैं. बता दें कि ओएसडी मृत्युंजय कुमार, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं.

रिपोर्ट : शक्ति

अब अवैध खनन करने वालों की खैर नहीं- जनक राम

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...