खनन विभाग के OSD के भाई और महिला मित्र रत्ना चटर्जी के घर पर छापेमारी

कटिहार : कटिहार में विशेष निगरानी विभाग ने रिटायर्ड सीडीपीओ रत्ना चटर्जी और ऑफिसर्स कॉलोनी में खनन विभाग के ओएसडी के भाई के आवास पर छापा मारा. रत्ना चटर्जी को खनन विभाग के ओएसडी मृत्युंजय कुमार का महिला मित्र बताया जा रहा है. छापेमारी में बड़ी मात्रा में सोने के बिस्किट, 30 लाख रुपये कैश बरामद की बरामदगी हुई है.

जानकारी के मुताबिक  किशनगंज सीडीपीओ रत्ना चटर्जी के मकान में खनन विभाग ओएसडी मृत्युंजय कुमार आना -जाना लगा रहता था. इसी संदेह के आधार पर स्पेशल विजिलेंस की टीम ने सीडीपीओ रत्ना चटर्जी के घर पर भी छापेमारी की. इसके साथ ही ओएसडी मृत्युंजय कुमार के बड़े भाई और रेलवे के रिटायर कर्मी धनंजय कुमार वर्मा के घर पर भी छापेमारी की गई.

निगरानी यूनिट के डीएसपी चंद्रभूषण ने कहा, ‘निगरानी की यूनिट वर्ष 2011 में नौकरी से बर्खास्त सीडीपीओ रत्ना चटर्जी के आवास को खंगालने आयी है. आय से अधिक मामलों में तलाशी ली जा रही है. खनन विभाग का ओएसडी मृत्युंजय कुमार रत्ना चटर्जी के आवास पर आता जाता था. मृत्युंजय कुमार के बड़े भाई धनंजय के घर पर भी तालशी चल रही है.

रिपोर्ट : श्याम

New Year 2022 : जश्न से पहले पुलिस की छापेमारी, शराब की बरामदगी के लिए घने जंगलों में की तलाशी

Jharkhand High Court Verdict: धनबाद जमीन रजिस्ट्री मामले में 4 Sub...

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद जमीन रजिस्ट्री गड़बड़ी मामले में चार पूर्व सब रजिस्ट्रारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रद्द कर दी। कोर्ट ने निबंधन पदाधिकारी...

Jharkhand Malaria Alert: पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव Red Zone में,...

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव मलेरिया रेड जोन में शामिल। मिशन उदय M 2.0 में 700 पीएफ मरीज मिले, 352 संक्रमितों में...

JSSC Excise Constable Paper Leak: 2400 पन्नों की Chargesheet दाखिल, 179...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में रांची पुलिस ने 2400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। 179 आरोपी नामजद, जांच में फर्जी...