Big Breaking : राजकोट में टीम इंडिया की शानदार विजय

राजकोट : भारत और इंग्लैंड के बाच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तीसरा टेस्ट गुरुवार से गुजरात के राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज टेस्ट मैच का चौथा दिन है। राजकोट टेस्ट मैच में भारत ने शानदार विजय हासिल की है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 434 रनों से हरा दिया है। इंग्लैंड की दूसरी पारी 122 रन पर ऑलआउट हो गई।

बता दें कि मैच में रविंद्र जडेजा (41/5), कुलदीप यादव (19/2), जसप्रीत बुमराह (18/1) और रविचंद्रन अश्चिन (19/1) ने विकेट लिया। इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है। ‘मैन ऑद द मैच’ का पुरस्कार रविंद्र जडेजा को मिला। टेस्ट इतिहास में भारत की अबतक की सबसे बड़ी जीत है। सीरीज का चौथा मैच झारखंड की राजधानी रांची में 23 मार्च से खेला जाएगा।

बता दें कि भारत की दूसरी पारी चार विकेट पर 430 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया। भारत पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 126 रन की बढ़त हासिल हुई थी। वहीं आज खेल का चौथे दिन कल के रिटायर्ड हर्ट युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (नाबाद 214 रन, 236 गेंद, 14 चौके, 12 छक्के) ने शानदार दोहरा शतक जमाया। वहीं शुभमन गिल (91 रन, 151 गेंद, नौ चौके, दो छक्के) और कुलदीप यादव (27 रन, 91 गेंद, तीन चौके, एक छक्के) ने भी अच्छी पारी खेली। वहीं पहला मैच खेल रहे सरफराज खान (नाबाद 68 रन, 72 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) ने पहली पारी में अर्धशतक लगाने के बाद दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अर्धशतक जमाया। इस तरह भारत ने इंग्लैंड के सामने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। भारत ने इंग्लैंड को जितने के लिए 556 रनों का टारगेट दे दिया है।

भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी टेस्ट जीत

434 बनाम इंग्लैंड राजकोट 2024
372 बनाम न्यूजीलैंड मुंबई 2021
337 बनाम दक्षिण अफ्रीका दिल्ली 2015
321 बनाम न्यूजीलैंड इंदौर 2016
320 बनाम ऑस्ट्रेलिया मोहाली 2008

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पांचवीं बार कैबिनेट की बैठक की। बुधवार को...

तकनीक आधारित जनजातीय विकास विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

पटना : जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के अवसर पर बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान पटना द्वारा 'तकनीक आधारित जनजातीय विकास' विषय पर...

30 जून तक शत-प्रतिशत CMR चावल आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त...

पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद की अध्यक्षता में आज 'रबी विपणन मौसम 2026-27' अंतर्गत मसूर अधिप्राप्ति और 'खरीफ...

पुलिस-अपराधी में मुठभेड़, दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात प्रिंस के...

समस्तीपुर : बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना...

पूर्वी चंपारण के 3 पंचायतों में लगे ‘सहयोग शिविर’ में ऑनस्पॉट...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के महेसी प्रखंड अंतर्गत हरपुरनाग पंचायत, चकिया प्रखण्ड के चिंतामनपुर पंचायत और पिपराकोठी प्रखंड के वीरपुर छपरा पंचायत में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img