टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक में भारत ने महिला हॉकी के क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। भारत ने गुरजीत कौर के गोल से मैच में जीत हासिल की। टीम इंडिया ने इस कड़े मुक़ाबले में कमाल का खेल दिखाया और गुरजीत कौर के एक मात्र गोल की मदद से इस मैच में जीत हासिल की।
11वें दिन भारत की महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। रानी रामपाल की इस टीम ने इसी के साथ पहली बार महिला हॉकी टीम में ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।







