भभुआ सदर अस्पताल में मृतक का 2 बार पोस्टमार्टम, परिजनों से वसूले गए पैसे

कैमूर : भभुआ सदर अस्पताल से सोमवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मृत युवक का दो बार पोस्टमार्टम किया गया और परिवार से पैसे लेने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बबुरहन गांव निवासी मुकेश राम के रूप में हुई है

मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बबुरहन गांव निवासी मुकेश राम के रूप में हुई है। जिसकी जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकेश एक पिकअप पर अवैध रूप से मवेशी लेकर जा रहा था। इसी दौरान गौ-तस्करी के शक में यूपी की सैयदराजा पुलिस ने उसका पीछा किया। भागने के दौरान पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वह किसी तरह गाड़ी से निकलकर बिहार की सीमा में पहुंच गया। घायल अवस्था में वह दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा के पास मिला। पुलिस ने उसे भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिविल सर्जन भभुआ ने कहा- पहले उसका पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन पुलिस ने भेस्रा के लिए दोबारा जांच की मांग की

वहीं सिविल सर्जन भभुआ ने बताया कि पहले उसका पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन पुलिस ने भेस्रा के लिए दोबारा जांच की मांग की। इस वजह से डॉक्टरों ने मृतक का दूसरा पोस्टमार्टम किया। यही मामला विवाद का कारण बन गया। परिवार का आरोप है कि पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी ने पहली बार दो हजार रुपए लिए और दोबारा पोस्टमार्टम के लिए फिर दो हजार रुपए की मांग की। विरोध के बाद दो हजार रुपए में ही दोबारा पोस्टमार्टम किया गया।

Kaimur Police 1 1 22Scope News

एक ही शव का दो बार पोस्टमार्टम क्यों हुआ?

परिजन ने बताया कि हम गरीब लोग हैं। पहली बार दो हजार रुपए दिए। दूसरी बार फिर पैसा मांगा गया। हंगामा करने पर पोस्टमार्टम किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। अब बड़ा सवाल यह है कि एक ही शव का दो बार पोस्टमार्टम क्यों हुआ? जब सरकार पोस्टमार्टम के लिए पांच सौ रुपए देती है तो परिवार से दो-दो हजार रुपए क्यों लिए गए? जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह लापरवाही है या पोस्टमार्टम कर्मियों की मनमानी। फिलहाल यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़े : कैमूर के अवर्हियां पंचायत में लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद भी नहीं बदली गांव की तस्वीर…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Breaking: सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक मे विभिन्न विभागों के कुल...

Patna: पटना में दिनांक-29 अप्रैल, 2026 बुधवार को अपराह्न 5:00 बजे मंत्रिपरिषद् की बैठक  हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में...

बिहार से छात्रों के पलायन में आई भारी कमी, घर बैठे...

Patna: राज्य से पढ़ाई के लिए छात्रों के पलायन में भारी कमी आई है। बिहार में ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।...

अस्मिता सिटी लीग 2026: बेटियों ने खेलों में दिखाई अपनी प्रतिभा,...

Ramgarh: खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 के दो दिवसीय खेल...

झारखंड Utpad Sipahi परीक्षा विवाद पर अदालत ने JSSC से मांगा...

Jharkhand: झारखंड राज्य में सरकारी नौकरियों की भारी कमी है। कई पद खाली होने के बावजूद सरकार नौकरी देने में विफल साबित हो रही...

CM सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक, कई एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक हुई। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम विजय...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img