Commercial Advertisment

हर घर नल योजना के तहत पानी मिलने की आस लगाए ग्रामीणों को बड़ा झटका, चेक डैम टूटा

गुमलाः जिले के सिसई प्रखंड में पोढ़ा पहान टोली ग्राम के पास कोईल नदी में हर घर नल योजना के तहत चेक डैम इंटेक वेल और वाटर फिल्टर का निर्माण किया जा रहा है। ताकि सिसई प्रखंड के 18 पंचायत में एक-एक व्यक्ति के घर में नल लगे और पानी पहुंचे लेकिन सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना भारी अनियमितता के कारण असफल होती नजर आ रही है।

इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट लिमिटेड ने इस कार्य को करने के लिए श्री राम इंटरप्राइजेज को दिया था। इसके बाद इस कार्य में काफी अनियमितता हुई। ग्रामीणों ने बताया कि जब चेकडैम का निर्माण किया जा रहा था तो उसके लिए नींव नहीं खोद कर बालु को समतल करके निर्माण कार्य किया गया। नीचे छड़ भी नहीं डाला गया‌। चेकडैम निर्माण के समय नदी के ही बालू जिसमें मिट्टी मिला हुआ था। नदी किनारे के मरे हुए पत्थरों को ढालकर ढलाई किया गया। यही नहीं उसमें चिप्स और सीमेंट की मात्रा बहुत ही कम थी।

जिसका नतीजा हुआ कि जहां इस क्षेत्र में इस वर्ष नहीं के बराबर बारिश हुई है उसके बाद भी चेक डैम टूट गया। यही नहीं ग्रामीणों ने वाटर फिल्टर में बना रहे भावनों में भी घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। वहां की बाउंड्री में दरारें पड़ गई हैं पीसीसी कार्य उखड़ गए हैं। यहां तक के जिन भवनों को ढाला गया है उसके ढलाई इतना घटिया है कि पानी रिसने लगा है। जिसके कारण छत के ऊपर त्रिपाल देकर पानी को चूने से रोका जा रहा है। इसके अलावा वहां बनाया जा रहे हैं वाटर फिल्टर के पीसीसी कार्य भी बहुत घटिया है। जिसके कारण वह बनने से पहले ही टूट गया।

पानी सप्लाई के लिए जो पाइप बिछाया जा रहा है। उसे गांव की सड़कों के में ही खोद कर बिछाया जा रहा है और उसको सही तरीके से बंद नहीं करने के कारण सड़के भी खराब हो रही है। इसके अलावा कई अनियमित है. जिसकी गहराई से जांच करने पर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। ग्रामीणों के शिकायत मिलने पर वहां जिला परिषद अध्यक्ष किरण वाड़ा भी पहुंचे। उन्होंने कहा इस कार्य में भारी अनियमितता बताया और कहा कि ये सरकारी पैसे की लूट है इसकी शिकायत उच्च स्तर पर करके कार्रवाई की मांग करेंगी।

रिपोर्टः अमित राज

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...