तेनुघाट पुलिस को बड़ी सफलता, 4 घंटे में सुलझाया अपहरण का मामला

बेरमो : अपहरण के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है. तेनुघाट से अपहृत छप्पर गढ़ा निवासी  धर्मेंद्र को पुलिस ने बरामद कर लिया.  मंगलवार को धर्मेंद्र हर दिन की तरह अपनी मोटरसाइकिल से गोमिया  डांस क्लास के लिए निकला. भारत माता मंदिर के पास 4 लोगों  ने इशारा किया जिसमें धर्मेंद्र का एक परिचित  था. मोटरसाइकिल रोकते ही चारों लोगों ने उसे घेरकर मंदिर के नजदीक बने झोपड़ी में ले गए और उसके हाथ पैर बाँध दिया.

अपहरणकर्ताओं ने धर्मेंद्र के मोबाइल से उसके पिता  से फिरौती की मांग की. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. ओपी प्रभारी की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा ने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया और धर्मेंद्र के मोबाइल को सर्विलांस पर डाला गया.

गुप्त सूचना पर उस स्थान को चारों ओर से घेर लिया गया और अपहृत धर्मेंद्र के साथ 4 लोगों को पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक राम, संजय मरांडी उर्फ सिद्धार्थ, दीनू मरांडी, सूरज कुमार दास उर्फ छोटू कुमार उर्फ विक्की  शामिल है.

अपराधियों से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई की अपहृत धर्मेंद्र के पिता सीसीएल से रिटायर हुए थे और फिरौती के लिए धर्मेंद्र का अपहरण किया गया था.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

पांकी थाना क्षेत्र से डाक्टर अपहरण कांड मामले का खुलासा

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...