चतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय शराब माफिया के साथ शराब की बड़ी खेप बरामद

Chatra– चतरा पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब माफिया के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई में चार लाख रुपये का अवैध अंग्रेजी शराब के साथ राजस्थान का रहने वाला एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा के रास्ते अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप बिहार भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए जोरी थाना प्रभारी गुलाम सरवर के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित कर प्रतापपुर मोड़ से टवेरा गाड़ी से एरिस्टोक्रेट प्रीमियम कंपनी के 750 एमएल का 108 बोतल, 180 एमएल का 1536 बोतल व्हिस्की के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर का कहना है कि शराब की डिलीवरी गया जिले के डोभी में एनएच पर करनी थी.

पुलिस निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने कहा कि शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी रहेगा. शराब तस्करी के लिए चतरा को सेफ जोन माना जाता है.

रिपोर्ट- सोनू भारती

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...