UPPSC के प्रदर्शनकारी परीक्षार्थियों की बड़ी जीत, CM Yogi ने किया हस्तक्षेप, आयोग ने मानीं एक दिन-एक पाली में परीक्षा की मांग

डिजीटल डेस्क : UPPSC के प्रदर्शनकारी परीक्षार्थियों की बड़ी जीत, CM Yogi ने किया हस्तक्षेप, आयोग ने मानीं एक दिन-एक पाली में परीक्षा की मांग। प्रयागराज में गुरूवार को लगातार चौथे दिन जारी प्रतियोगी परीक्षार्थियों की की मांगों के सामने आखिरकार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) छात्रों के आंदोलन के आगे झुक गया है।

आयोग ने प्रदर्शनकारी परीक्षार्थियों की सभी मांगें मान लिए जाने की बात कही है। गुरूवार को बवाल काफी बढ़ने पर CM Yogi आदित्यनाथ ने प्रकरण में तुरंत हस्तक्षेप किया तो आयोग को यह फैसला करना पड़ा। इस प्रकार प्रयागराज में लोक सेवा आयोग कार्यालय के सामने 4 दिनों से प्रदर्शन कर रहे 10 हजार छात्रों की जीत हुई है।

सरकार ने छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं. दो शिफ्ट दो परीक्षा का फैसला वापस हो गया है। एआरओ (समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी) परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा में लागू नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को भी हटाया है। लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने गुरूवार शाम को इसका ऐलान किया है।

एक-दो दिन में दोनों परीक्षाओँ की नई डेटशीट जारी होगी…

प्रयागराज में चार दिनों से चल रहा परीक्षार्थियों का प्रदर्शन आखिरकार रंग लाया और  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उनकी मांगें मान लीं। आरओ-एआरओ परीक्षा स्थगित कर दी गई है और यूपी पीसीएस ( प्रारंभिक) परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराने का फैसला किया गया है। परीक्षा में लागू नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को भी आयोग ने हटा दिया है।

अब पीसीएस प्री परीक्षा वन डे-वन शिफ्ट में होगी। आयोग एक से दो दिन में इन दोनों परीक्षाओं की नई डेट जारी कर सकता है। आयोग ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को एक दिन में कराए जाने का फैसला लिया है। आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा- 2023 के लिए आयोग द्वारा समिति का गठन किया जाएगा।

समिति सभी पहलुओं पर विचार करके जल्द अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। आयोग ने पहले यूपी पीसीएस-2024 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 7 और 8 दिसंबर को दो पालियों में कराने का फैसला किया था जबकि आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को होनी थी।

गुरूवार की सुबह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प।
गुरूवार की सुबह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प।

CM Yogi के हस्तक्षेप पर बैकफुट पर आया आयोग, हटी नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया….

बता दें कि प्रदर्शनकारी परीक्षार्थी एक दिन और एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे क्योंकि उनकी परीक्षाओं का तय कार्यक्रम दो दिन और दो पालियों में तय किया गया था। अभ्यर्थियों का कहना था कि इन परीक्षाओं के लिए लागू की गई नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को हटाया जाए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामले के तूल पकड़ते ही छात्रों की मांग पर तुरंत CM Yogi आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। CM Yogi आदित्यनाथ ने बिना समय लगाए तुरंत आयोग को छात्रों के साथ बात करके आवश्यक फैसला लेने का निर्देश दिया। उसके बाद यूपी लोक सेवा आयोग की उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। उसमें आयोग ने छात्रों के हित में फैसला लिया।

आयोग के भीतर हुई बैठक में जिलाधिकारी, कमिश्नर समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। कई घंटे चली बैठक के बाद आयोग ने छात्रों के पक्ष में फैसला लिया। सीएम योगी कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए बाद में फैसला लिया जाएगा। उच्च स्तरीय कमेटी का गठन होगा।

प्रयागराज में गुरूवार की सुबह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद मची अफरातफरी का मंजर।
प्रयागराज में गुरूवार की सुबह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद मची अफरातफरी का मंजर।

परीक्षार्थियों के पनपे असंतोष को CM Yogi ने तुरंत भांपा और दिए जरूरी निर्देश….

हजारों की संख्य़ा में जुड़े परीक्षार्थियों के इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि पिछले कुछ दिन से पीसीएस और अन्य परीक्षाओं को लेकर छात्रों के बीच असंतोष था। उनकी मांग थी कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को एक ही दिन में कराया जाए। CM Yogi  ने इसका संज्ञान लेते हुए आयोग को निर्देश दिया कि छात्रों से बात करें और जरूरी फैसला लें।

उसी क्रम में आयोग ने छात्रों से बातचीत की और फैसला लिया कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 पहले की तरह एक ही दिन में कराई जाएगी। बता दें कि इस बार आयोग के इतिहास में पीसीएस और आरओ-एआरओ की परीक्षा पहली बार दो दिन में कराने का शेड्यूल जारी किया गया था।

इससे पहले पीसीएस और आरओ/एआरओ परीक्षाएं एक ही दिन में करा ली जाती थीं और परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी अभ्यर्थी एक ही शिफ्ट में परीक्षा देते थे। ऐसे में एक समान मूल्यांकन की अलग से कोई जरूरत ही नहीं पड़ती थी। पीसीएस परीक्षा के लिए 5,75,154 अभ्यर्थी और आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए 10,76,004 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

इस बीच गुरूवार शाम आयोग के सचिव की घोषणा के बाद भी प्रतियोगी छात्रों का धरना खत्म नहीं हुआ है। छात्र आरओ-एआरओ परीक्षा एक दिन में कराने और पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एक दिन में कराने का नोटिस जारी करने की मांग पर अड़े हैं।

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...