UPPSC : पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख घोषित

डिजीटल डेस्क : UPPSC – पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख घोषित। UPPSC (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है।

यह परीक्षा 22 दिसंबर को एक ही दिन में आयोजित की जाएगी। यानी 7 और 8 दिसंबर को आयोजित होने वाली यह परीक्षा, अब 22 दिसंबर को एक ही दिन, दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

UPPSC ने अपने वेबसाइट पर साझा किया अपडेट

UPPSC (यूपी लोक सेवा आयोग) ने गुरुवार, 14 नवंबर को लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया था। UPPSC ने आज 15 नवंबर को परीक्षा की नई तिथि का ऐलान किया है। पहले यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को दो दिन, दो पालियों में आयोजित होनी थी।

UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ताजा नोटिस में लिखा है कि – ‘सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 जो दो दिवसों में दिनांक 7 व 8 दिसंबर 2024 को होनी थी, उसे अब एक दिवस में दिनांक 22 दिसंबर 2024 को दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा।

पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 10 लाख से अधिक (10,76,004) अभ्यर्थियों के बैठने की उम्मीद है’।

यूपीपीएससी की फाइल फोटो
यूपीपीएससी की फाइल फोटो

पहली पाली में सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में सी सैट का पेपर होगा

UPPSC की ओर से जारी ब्योरे के मुताबिक, पहली शिफ्ट में सामान्य अध्ययन, दूसरी में सी सैट का पेपर होगा। हालांकि, आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अभी भी छात्रों और आयोग के बीच गतिरोध बना हुआ है। बता दें कि UPPSC ने हाल ही में परीक्षा कैलेंडर जारी किया था।

उसमें बताया गया कि परीक्षा 7 और 8 अक्तूबर को दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी। कैलेंडर देखने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और धरना प्रदर्शन किया गया। UPPSC ने छात्रों के आगे झुकते हुए चौथी बार 14 नवंबर, 2024 परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय सुनाया। इसके एक दिन बाद, शुक्रवार को आयोग ने नई तिथि की घोषणा की है।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...