राजद के कई नेताओं के घर देर रात तक चली छापेमारी, कैश के साथ कागजात जब्त

सुनील सिंह के घर से करीब 2.5 लाख और अशफाक के घर से 20 लाख के साथ कागजात लेकर निकली टीम

पटना : नेताओं के घर छापेमारी – राष्ट्रीय जनता दल के कई नेताओं के यहां सीबीआई की छापेमारी

देर रात खत्म हो गई. सोलह घंटे से ज्यादा देर तक ये छापेमारी चली.

छापेमारी में आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह के घर से सीबीआई की टीम करीब

ढ़ाई लाख रुपये कैश और सूटकेश में कागजात ले गई.

sunil singh 22Scope News

नेताओं के घर छापेमारी – सुनील सिंह ने सीबीआई टीम पर तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप

छापेमारी के बाद एमएलसी सुनील सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली.

उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बीजेपी बौखला गई है.

और इसी बौखलाहट में लालू यादव के परिवार और राजद नेताओं को परेशान कर रही है.

उन्होंने सीबीआई टीम पर छापेमारी के दौरान घर में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया.

एमएलसी ने कहा कि बीजेपी को राजद परिवार से जलन हो रही है.

इसलिए उत्कुंठा से मोदी सरकार लालू यादव के परिवार के साथ राजद नेताओं को मानसिक रूप से परेशान कर रही है.

वहीं इस रेड को लेकर सुनील सिंह ने कहा कि सीबीआई को छापे के दौरान करीब 2 लाख रुपये मिले हैं.

cbi raid1 22Scope News

अशफाक करीम के आवास पर चली सोलह घंटे से ज्यादा छापेमारी

पार्टी के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के आवास पर भी सोलह घंटे से ज्यादा वक्त तक सीबीआई की छापेमारी चली.

पटना स्थित उनके आवास से सीबीआई की टीम करीब बीस लाख रुपये और कुछ कागजात लेकर निकली.

बताया जाता है कि ये जमीन के कागजात है.

cbi raid12 22Scope News

नेताओं के घर छापेमारी – सीबीआई की गाड़ी पर लोगों ने बरसाए पत्थर

उधर मधुबनी में राजद सांसद फैयाज अहमद के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान सीबीआई को

उनके समर्थकों के विरोध का भी सामना करना पड़ा.

छापेमारी के दौरान लोगों ने सीबीआई की गाड़ी पर पत्थर बरसाए जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया.

बाद में फैयाज अहमद घर से बाहर निकले और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

इसके बाद हालात सामान्य हुए. फैयाज अहमद के आवास पर भी पंद्रह घंटे से ज्यादा देर तक छापेमारी चली.

रिपोर्ट: प्रणव राज

एमएलसी चुनाव से रोकने के लिए इरादतन की गई पप्पू देव की हत्या-पप्पू यादव

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...